Vastu Tips for Roti: रोटियां परोसते समय न करें ये गलतियां, रूठ जाती हैं माता लक्ष्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 07:25 AM IST

Serving Chapati Rule: वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना खिलाते समय जाने अनजाने में व्यक्ति से ऐसी गलतियां हो जाती है जिसका बुरा प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे में वास्तु के नियमों का खास ध्यान देना पड़ता है।

Vastu Tips for Roti: रोटियां परोसते समय न करें ये गलतियां, रूठ जाती हैं माता लक्ष्मी
Photo Credit: Instagram

Roti Ka Vastu Niyam: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। घर बनाने से लेकर किचन में रखे सामान तक का वास्तु से विशेष संबंध है, इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के नियमों का पालन न किया जाए तो व्यक्ति को कई बड़े नुकसान हो सकते हैं। वहीं, वास्तु के नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे ही खाना बनाने से लेकर खाना परोसने तक वास्तु में कई नियम बताए गए हैं। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। वास्तु के अनुसार रोटी परोसते समय वास्तु के नियमों का ध्यान जरूर देना चाहिए। खाना खिलाते समय व खाना परोसते समय जाने अनजाने में लोगों से ऐसी गलती हो जाती है जिसका असर परिवार के सदस्यों में पड़ता है। इससे घर में दुख दरिद्रता आती है। आइए जानते हैं खाना परोसते समय किन बातों का ध्यान देना चाहिए।

हाथ में न थमाएं रोटी
कई बार भोजन करते समय व्यक्ति रोटी मांगता है तो जाने अनजाने में हम रोटी हाथ में थमा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना गलत बताया गया है। रोटी कभी भी हाथ में नहीं देनी चाहिए। इससे दरिद्रता फैलती है। माना जाता है कि रोटी हमेशा खाने की प्लेट में ही रखनी चाहिए। हाथ में नहीं देनी चाहिए।

एक साथ न दें तीन रोटी
छोटी-छोटी गलतियों से जीवन में बड़े नुकसान हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटी परोसते समय हमें वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, वरना ऐसे व्यक्ति आर्थिक व शारीरिक कई तरह की समस्याओं से ग्रसित हो सकता है। ऐसे में रोटी परोस के समय कभी भी व्यक्ति को एक साथ तीन रोटी नहीं देनी चाहिए। या दो रोटी दें या चार रोटी दें। तीन रोटी देना अशुभ माना जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article