Rahu Dosh Remedies: रात में बार-बार टूटती है नींद तो ये राहु की दशा खराब होने के हैं संकेत, करें ये उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 08:16 PM IST

Rahu Dosh Upay: कुंडली में राहु की दशा खराब होने पर इंसान कई तरह की समस्याओं से घिर जाता है। क्योंकि खराब राहु ही कई समस्याओं की जड़ होती है। लेकिन कुछ ज्योतिष उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है। अगर समय पर राहु की खराब दशा को ठीक नहीं किया गया तो इससे व्यक्ति को बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

Rahu Dosh Remedies: रात में बार-बार टूटती है नींद तो ये राहु की दशा खराब होने के हैं संकेत, करें ये उपाय

Remedies of Rahu Dosh: ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा सहित सभी ग्रहों का मनुष्य के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष और पौराणिक कथाओं में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु सभी 9 ग्रह बताए गए हैं। इनमें राहु ऐसा ग्रह होता है, जो मानव जीवन पर सबसे ज्यादा असर डालता है। राहु की स्थिति यदि कुंडली में खराब हुई तो इंसान की रातों की नींद उड़ जाती है। इसलिए राहु काल में कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। राहु को लेकर ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि यह कुंडली में स्थित सभी 12 भावों पर विभिन्न तरीके से प्रभाव डालता है।

मानव जीवन पर पड़ता है राहु का अशुभ प्रभाव

जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर होती है उसे अशुभ फल प्राप्त होता है। क्योंकि यह एक क्रूर ग्रह होता है। लेकिन इसके विपरीत जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु मजबूत होता है उन जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। राहु के नकारात्मक परिणाम से बचने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताए गए हैं।

ये हैं राहु की स्थिति कमजोर होने के संकेत

  • घर पर अचानक परिवार के लोगों के बीच कलह-क्लेश की स्थिति पैदा हो जाना।
  • कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति नशे का आदि हो जाता है।
  • व्यक्ति में अचानक चिड़चिड़ापन आ जाता है। वह बात बात पर क्रोधित हो जाता है।
  • जब कोई व्यक्ति जादू-टोना करने में पड़ जाता है तो ऐसे लोगों का भी राहु कमजोर पड़ने लगता है।
  • रात में बार-बार नींद टूटना, नींद लगते ही डरावने सपने आना, सोने में डर और बैचेनी होना भी राहु की कमजोर स्थिति को दर्शाता है।
  • घर में अचानक पत्थर और कांच का चटकना।
  • राहु की स्थिति खराब होने पर व्यक्ति पेट में गड़बड़ी, गैस, पागलपन, सिर दर्द जैसी कई बीमारियों से घिर जाता है।

राहु दोष दूर करने के उपाय

  • कुंडली में राहु की स्थिति ठीक करने के लिए शनिवार को व्रत करें। इससे राहु का दुष्प्रभाव शांत होता है।
  • घर में मंदिर या पूजा स्थान पर राहु यंत्र की स्थापना करें और प्रतिदिन इसकी पूजा-अराधना करें।
  • चांदी के छोटे-छोटे 2 सांप बनवाएं और इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
  • राहु के कमजोर होने से व्यक्ति को नींद नहीं आती। इसके लिए आप सिरहाने पर जौ रखें और सुबह इसे दान कर दें।
  • राहु दोष दूर करने के लिए बीज मंत्र सबसे उपयोगी बताया गया है। बीज मंत्र ‘ऊं भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’ का 18,000 बार जाप करने से राहु शांत होता है।

राक्षसी सांप का मुखिया है राहु

राहु के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह राक्षसी सांप का मुखिया है, जो कि हमेशा सूर्य और चंद्रमा को निगलने का प्रयास करता है। इसलिए राहु की चित्रकला में राहु को एक ड्रैगन के रूप में दर्शाया गया है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article