अंक ज्योतिष, 26 अप्रैल 2022: 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 05:34 PM IST

Ank rashifal, Today Numerology 26 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 26 अप्रैल का दिन?

अंक ज्योतिष, 26 अप्रैल 2022: 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

आज 26 अप्रैल 2022 है। 26 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। आज 26-04-2022 का भाग्यांक भी 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 4, 5 तथा 6 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01 
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।


Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।


Ank rashifal today: जन्मांक 03 
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-गु रु व भाग्य स्वामी मंगल जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 


Ank rashifal today: जन्मांक 04 
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 08 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।


Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक  09  के स्वामी मंगल व मित्र गुरु से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


Ank rashifal today: जन्मांक 06 
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 07 
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी व शुगर के रोगी सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 


Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय-  मंगल इस अंक व भाग्य का स्वामी है।व्यवसाय में शनि व मंगल  का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।              स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।मसूर व गुड़ का दान करें।

End of Article