Shanivar Shani Dev Ke Upay: हिंदू धर्म में सभी देवताओं में शनिदेव ऐसे देवता है जो अपने भक्तों को कर्म के अनुसार फल देत हैं। यही कारण है कि उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। वहीं ज्योतिष में भी सभी नौ ग्रहों (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु) में शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनिदेव का प्रकोष जिस व्यक्ति पर पड़ जाए वह साढ़े साती और ढैय्या से परेशान हो जाता है। वहीं जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा बरसती है वह रंक से राजा बन जाता है। यही कारण है कि लोग शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए पूजा-पाठ और कई तरह के उपाय करते हैं।
शनि देव की पूजा में काले तिल को महत्वपूर्ण माना जाता है। काले तिल के उपाय से जीवन में आ रही कई परेशानियां भी दूर होती है। लेकिन केवल काले तिल के उपाय ही नहीं बल्कि ज्योतिष में इसके अलावा भी कई आसान और अचूक उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।
इन उपायों के प्रसन्न होंगे शनिदेव
- अमावस्या के दिन किसी बहती हुई पवित्र नदी में काला तिल प्रवाहित करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
- काले तिल के साथ तेल, काला चना, काली ऊड़द की दाल और काले वस्त्र का दान गरीबों में करना फलदाय़ी माना जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करनी चाहिए और सरसों तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी भंडारे में अन्न का दान करने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
- शनिवार के दिन पानी में काला तिल डालकर ये जल पीपल की पेड़ में चढ़ाएं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में ग्रह दोष दूर होते हैं।
- पीपल का पौधा लगाने वाले व्यक्ति पर भी शनिदेव की कृपा बनी रहती है। आप शनिवार के दिन किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें।
- प्रत्येक शनिवार के दिन ‘ॐ शं शानैश्वराय नम:’ शनि मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार करें। इससे साढ़ेसाती और ढैय्या से लाभ मिलता है।
इन उपायों को करने वाले व्यक्ति से शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्ति से संकंट का साया दूर रहता है। जीवन में आ रही कई समस्याओं के निजात के लिए आप इन आसान उपायों को कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

