Dream Interpretation: सपने में पैसा चुराते देखने के होते हैं कई मतलब, जानें रियल लाइफ में क्या पड़ता है प्रभाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 01:57 PM IST

Swapna Shastra: व्यक्ति नींद में कई तरह के सपने देखता है। इनमें से कुछ सपनों में व्यक्ति पैसा चुराते हुए भी देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने अकारण नहीं होते बल्कि रियल लाइफ में इनका प्रभाव पड़ता है। जानते हैं क्या है पैसे चुराते हुए सपने देखने का मतलब।

Dream Interpretation: सपने में पैसा चुराते देखने के होते हैं कई मतलब, जानें रियल लाइफ में क्या पड़ता है प्रभाव

Dream About stolen Money: सभी व्यक्ति को सपने आते हैं। कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं तो कुछ की नींद खुलने के साथ ही सपने भूल जाते हैं। हम कई तरह के सपने देखते हैं। कभी सपनों में हम खुद को हवा उड़ते हुए देखते हैं, कभी सीढ़ियों से गितरे हुए, कभी स्वादिष्ट भोजन करते हुए तो कभी सपने में पैसे चुराते हुए। स्वपन शास्त्र के अनुसार कोई भी सपने अकारण नहीं होते बल्कि अलग-अलग सपनों का अलग-अलग अर्थ भी होता है। वहीं सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं से संकेत भी देते हैं। कई बार कुछ सपनों का अच्छा प्रभाव पड़ता है और कुछ सपनों का बुरा प्रभाव। जानते हैं ऐसे सपनों के बारे में जिसमें हम खुद को पैसे चुराते हुए देखने हैं। आखिर ऐसे सपने का हमारे रियल लाइफ में क्या प्रभाव पड़ता है।

सपने में पैसे चुराने का क्या है मतलब

स्वपन शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति सपने में किसी का पैसा चुराते हुए खुद को देखता है तो इसे बहुत ही अशुभ माना गया है। सपने में पैसे चुराते हुए देखना इस बात का संकेत है कि भविष्य में आप पर कोई खतरों आ सकता है। इस प्रकार के सपने आने के बाद आपको विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

सपने में पैसे का बचत है इस बात का संकेत

स्वपन शास्त्र के अनुसार, सपनों में अलग-अलग तरीके से धन अर्जित करने का अलग-अलग प्रभाव बताया गया है। वहीं सपने में खुद को धन बचत करते हुए देखना मन की शांति और तरक्की का प्रतीक होता है।

सपनों में किसी को पैसा देना है अशुभ

स्वपन शास्त्र के अनुसार, सपने में अगर आप किसी को पैसा देते हैं तो यह भी अच्छा संकेत नहीं है। इस तरह के सपने आने के बाद आपको सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे सपने के बाद आपको पैसे की बचत करनी चाहिए, जिससे भविष्य में आने वाले तकलीफों से बचा जा सके।

बुरे सपनों के प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

स्वपन शास्त्र में बुरे सपनों के प्रभाव से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। बुरे सपनों से बचने के लिए भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप रात्रि में कोई बुरा प्रभाव वाला सपना देखते हैं तो आपको सुबह स्नान करने के बाद भगवान की पूजा और मंत्र जाप करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों में सपने के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गायत्री मंत्र की कम से कम एक माला जाप करने की सलाह दी गई है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article