Rahu Ketu Rashi Parivartan 2020: 23 स‍ितंबर को राहु का वृष में प्रवेश, बड़े बदलाव लाएगा ये राश‍ि पर‍िवर्तन

Rahu Ketu Rashi Parivartan 2020 : 23 स‍ितंबर से राहु का प्रवेश वृष राश‍ि में होगा। ये म‍िथुन से न‍िकलकर इस राश‍ि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से कई राश‍ियां प्रभाव‍ित होंगी।

Rahu Transit 2020 gemini to taurus Effects on all zodiac signs horoscope
rahu ke vrish rashi mein pravesh ka prabhav  |  तस्वीर साभार: Shutterstock
मुख्य बातें
  • 23 सितम्बर 2020 को होगा राहु का वृष में प्रवेश
  • बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है राहु का ये राश‍ि पर‍िवर्तन
  • संकट से मुक्‍त‍ि भी मिलने के आसार हैं

दिनांक 23 सितम्बर 2020 को प्रातः 08:20 मिनट पर राहु मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा। वृष का स्वामी शुक्र है। सभी को संकटों से थोड़ी राहत मिल सकती है। राहु 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेगा। इसका प्रभाव प्रत्येक राशियों पर पड़ेगा। यह गोचर वृष व वृश्चिक राशि के लिए थोड़े संघर्ष के बाद सफलता का है। 

मिथुन व कन्या राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन के लोग जॉब को नई दिशा देंगे। कन्या व मीन राशि राजनीति में ज्यादा लाभान्वित होगी। 

अब जानते हैं राहु के वृष राश‍ि में गोचर का विस्तृत प्रभाव

  1. मेष : राहु व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देगा। हेल्थ की स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो जाएंगी। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। व्यवसाय परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें। बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
  2. वृष : मध्यम फल रहेगा। जॉब में सुखद परिवर्तन का प्रस्ताव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शुक्रवार व बुधवार को अन्न का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है। राजनीति से सम्बंध‍ित जातकों को लाभ मिलेगा।
  3. मिथुन : राहु का गोचर संकेत करता है कि स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को हरे वस्त्र तथा रविवार को गुड़ का दान करें। धन आगमन होगा।
  4. कर्क : कार्य बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। छात्रों के लिए यह समय बहुत सुंदर है। सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल है। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। शिव उपासना करते रहें।
  5. सिंह : आत्मबल कम मत होने दें। जॉब को लेकर मन का द्वंद्व समाप्त होगा। राजनीति में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। परिवार व मित्रों का सहयोग आपके साथ है। बुधवार को गाय को पालक व चने की दाल खिलाते रहें। 
  6. कन्या : राहु व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। गृह निर्माण सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। किसी व्यक्ति से नए राजनैतिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। जॉब के दृष्टिकोण से यह बहुत ही अच्छा  रहेगा। राहु के द्रव्य दान करने से बाधाएं समाप्त होंगी। प्रतिदिन भैरो उपासना करें।           
  7. तुला : व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू होना आपके लिए शुभ है। घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद चावल व गुड़ दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। जॉब परिवर्तन के दृष्टिकोण से यह समय बहुत ही श्रेयस्कर है।
  8. वृश्चिक : यश व प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। व्यवसाय में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को मूंग का दान करें। जॉब में प्रमोशन हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
  9. धनु : राहु का राशि परिवर्तन बहुत ही सुखद रहेगा। व्यवसाय में सफलताओं व जॉब में प्रगति का समय है।  स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके ससुराल पक्ष की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। स्वास्थ्य सुख के लिए बजरंगबाण का नियमित पाठ करें।
  10. मकर : सूर्य व बुध राजनीति में सफलता देंगे। स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल  का दान करें तथा हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  11. कुम्भ : यह परिवर्तन मिश्रित फलदायी है। आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार व बुधवार  को तिल का दान करें।
  12. मीन : यह परिवर्तन राजनीतिज्ञों के लिए बहुत शुभ है। व्यवसाय के लिए तनाव का समय  है।  व्यवसाय मे मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को मूंग का दान करें। यह गोचर प्रोन्नति का अवसर प्रदान करता है। प्रतिदिन गणेश उपासना करते रहें। बुधवार को उड़द का दान पुण्यदायी है।

वृष का स्वामी शुक्र है। तो शुक्र एकाक्षरी बीज मंत्र- 'ॐ शुं शुक्राय नम:।' का जाप इस दौरान जरूर करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर