Numerology Today, 17 September 2022: विश्वकर्मा पूजा पर इन जन्मांंक वालों के व्यवसाय में होगी उन्नति, देखें अपना अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 06:36 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 17 September 2022: आज कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा है। 17 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। देखें 17 सितंबर 2022 का 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Numerology Today, 17 September 2022: विश्वकर्मा पूजा पर इन जन्मांंक वालों के व्यवसाय में होगी उन्नति, देखें अपना अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 17 September 2022: आज 17 सितम्बर 2022 है। 17 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 17-09-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 17 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में शनि, बुध व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-03

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 09 व 05 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

बुध आज का भाग्यस्वामी व शनि अंकस्वामी होकर जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-01

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 05 आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में राहु व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 06 अंक राशिफल  

आज शुक्र व बुध का सपोर्ट लाभ देगा। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में नामांक 6 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- बीपी व श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में शनि व केतु का सपोर्ट प्रोमोशन में सफलता देगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष का है। शनि व भाग्यस्वामी ग्रह बुध बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-04

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

जॉब में बुध, शुक्र व शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- उदर विकार की संभावना है। मसूर का दान करें।शुभ अंक-02

End of Article