Numerology Today, 02 August 2022: नाग पंचमी पर जानें आज का अंक राशिफल और लकी नंबर, कुछ अंकों का बन रहा है ये योग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 09:17 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 02 August 2022: आज सावन महीने का तीसरा मंगलवार है। इस दिन मंगला गौरी व्रत भी है। इसके अलावा नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए कैसा रहेगा दिन। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 02 August 2022: नाग पंचमी पर जानें आज का अंक राशिफल और लकी नंबर, कुछ अंकों का बन रहा है ये योग

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 02 August 2022: आज 02 अगस्त 2022 है।02 का अंक मन,धर्म, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 02-08-2022का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 03, 01 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 02 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में स्थिति समान्य होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में संघर्ष दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य-उदर  विकार से कष्ट हो सकता है। 
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 07 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 05 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा तनाव संभावित है। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

जॉब में गुरु व केतु का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नेत्र विकार की संभावना है।
​शुभ अंक: 01

End of Article