Panchang Today (आज का पंचांग) 02 August 2022: आज नागपंचमी का पावन पर्व है। आज नागदेवता की पूजा की जाती है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। रुद्राभिषेक करें। आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।
सुबह ही पंचाग का दर्शन व अध्ययन करना चाहिए। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
Aaj Ka Panchang 02 August 2022 in Hindi
दिवस - मंगलवार
माह - श्रावण ,शुक्ल पक्ष,
तिथि - पंचमी
सूर्योदय - 05:48am
सूर्यास्त - 07:07pm
नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि - कन्या
करण - बव
योग - शिव
02 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त
02 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -11:58am से 12:48pm तक।
02 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक
02 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - -06:19pm से 06:56pm तक
02 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

