Astro Money Tips: इन दिनों में न लें कर्ज, चाहकर भी उतर नहीं पाएगा ये बोझ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 09:06 PM IST

Astrology Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पैसों से जुड़े लेन-देन के लिए कुछ विशेष दिन व समय निर्धारित किए गए हैं। यदि आप गलत दिनों में पैसे उधार लेते हैं तो यह कर्ज आपके लिए मुसीबत बन सकता है। इन दिनों में लिए गए कर्ज का बोझ जल्दी नहीं उतरता है। इसलिए कर्ज का लेन-देन करते समय इन ज्योतिष नियमों को जरूर ध्यान में रखें।

Astro Money Tips: इन दिनों में न लें कर्ज, चाहकर भी उतर नहीं पाएगा ये बोझ

Astrology Tips for Money: व्यक्ति के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं और कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है कि ना चाह कर भी पैसे उधार लेने पड़ते हैं। इसके लिए आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, जानकार या फिर बैंक से पैसे उधार लेते हैं। लेकिन समस्या तब और बढ़ जाती है जब आप लिया हुआ पैसा वापस करने में असमर्थ होते हैं। पैसे जोड़ने के बावजूद भी आप उधार नहीं चुका पाते या कभी-कभी स्थिति ऐसी आ जाती है कि कर्ज से ज्यादा आपको ब्याज चुकाना पड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सब इसलिए होता है क्योंकि आर्थिक लेन-देन करते समय आप दिन और नियमों को ध्यान में नहीं रखते हैं। जानते हैं ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के किन दिनों में पैसों से जुड़ा लेन-देन नहीं करना चाहिए। इन दिनों में कर्ज लेना आपको भारी पड़ सकता है और आप कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं।

कर्ज का लेनदेन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सूर्यदेव को ऋणहर्ता माना गया है, इसलिए रविवार के दिन कर्ज न लें।
  • ज्योतिष शास्त्र में चर लग्न को शुभ नहीं माना जाता। इस लग्न में किसी को भी पैसे देने से बचना चाहिए।
  • कर्ज लेते समय मूल, आद्रा, ज्येष्ठा, विशाखा, कृतिका, ध्रुव संज्ञक नक्षत्र और रोहिणी नक्षत्र का रखें ध्यान।
  • संक्रांति के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए। इस दिन लिया गया कर्ज चुकाने में मुश्किलें आती है।
  •  वृद्धि योग, द्विपुष्कर योग, त्रिपुष्कर योग में भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। इन योगों में लिए गए कर्ज में वृद्धि होती है।

सप्ताह के इन तीनों मे कर्ज लेना पड़ सकता है भारी

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आर्थिक लेन-देन करते समय सप्ताह में पड़ने वाले वार का विशेष महत्व होता है। कर्ज लेने से पहले दिनों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। ज्योतिष के अनुसार भूलकर भी शनिवार के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए। इस दिन कर्ज लेने से व्यक्ति और अधिक कर्ज में डूब जाता है। शनिवार के साथ ही मंगलवार और रविवार के दिन भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। सप्ताह के इन 3 दिनों में यदि आप कर्ज लेते हैं तो आपको कर्ज चुकाने में परेशानी आ सकती है। लेकिन इन दिनों में कर्ज चुकाना बेहतर माना जाता है। कर्ज की किश्त देने के लिए मंगलवार का दिन सबसे शुभ होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article