Vastu Tips For Name Plate: घर के बाहर लगे नेम प्लेट से भी हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्या है सही तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 06:49 AM IST

Vastu Tips For Name Plate: वास्तु के अनुसार घर के बाहर लगी नेम प्लेट का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सही तरीके से नेम प्लेट न लगाने पर यह बर्बादी का कारण भी बन सकता है।

Vastu Tips For Name Plate: घर के बाहर लगे नेम प्लेट से भी हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्या है सही तरीका

Vastu Tips For Home Name Plate: नामपट्टी या नेम प्लेट जोकि घर के बाहर लगाया जाता है। जिससे कि मेहमान, डिलीवरी पर्सनल, कोरियर देने वाले या पोस्टमेन जैसे कई लोगों को आपका घर ढूंढने में परेशानी न हो। साथ ही घर के बाहर लगा नेम प्लेट यह भी बताया है आपका नाम क्या और आप किस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के बाहर लगा नेम प्लेट भी बर्बादी का कारण बन सकता है। भले ही नेम प्लेट घर के बाहर लगाया जाता है, लेकिन इसका असर घर के भीतर रह रहे लोगों पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर के बाहर लगी नेम प्लेट का नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव घर पर पड़ता।

तमाम चीजों की तरह वास्तु में नेम प्लेट लगाने के भी नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार लगाए गए नेम प्लेट से घर पर सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यदि आपके घर के बाहर गलत तरीके से नेम प्लेट लगा हुआ है तो वास्तु दोष होता है। इसलिए जान लें क्या है नेम प्लेट लगाने का सही तरीका।

नेम प्लेट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

नेम प्लेट की दिशा

घर के बाहर नेमप्लेट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मुख्य द्वार की बाई ओर इसे लगाना चाहिए। कभी भी दरवाजे के बीचों-बीच या दाईं ओर नेम प्लेट ना लगाएं। ऐसा करना वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है।

नेम प्लेट पर लिखावट

 इस बात का भी ध्यान रखें कि नेम प्लेट पर फॉन्ट की साइज बहुत ज्यादा बड़ी और छोटी भी ना हो। नेम प्लेट का फॉन्ट ऐसा हो कि किसी भी उम्र का व्यक्ति एक निश्चित दूरी से उसे आसानी से पढ़ सके। साथ ही नेम प्लेट पर लिखावट के लिए व्हाइट, ऑफ व्हाइट, हल्का पीला, केसरिया आदि जैसे मिलते जुलते रंगों का प्रयोग करें। लेकिन भूलकर भी नेम प्लेट पर ब्लू, काला, ग्रे या फिर इसी तरह से मिलते जुलते गहरे रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसे रंगों की नेम प्लेट से घर पर यश की कमी होती है।

नेम प्लेट की धातु

 घर के बाहर लगी नेम प्लेट आप किसी भी धातु जैसे तांबा, स्टील या पीतल आदि का लगा सकते हैं। इसके अलावा आप लकड़ी, ठोस ग्लास या फिर पत्थर के बने नेम प्लेट का भी प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन कभी भी प्लास्टिक से बनी नेम प्लेट नहीं लगानी चाहिए। इससे घर पर नकारात्मकता आती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि नेम प्लेट दानेदार नहीं होनी चाहिए और उसमें कोई छिद्र नहीं होना चाहिए।

नेम प्लेट का आकार

नेम प्लेट लगाते समय आकार को भी ध्यान में रखे। वास्तु के अनुसार, वृत्ताकार, त्रिकोण और विषम आकृति की नेम प्लेट घर के लिए सबसे अच्छी होती है। इस तरह से आप वास्तु के अनुसार अपने घर के बाहर एक अच्छा नेम प्लेट लगा सकते हैं। इससे घर पर संकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। गृह क्लेश और बीमारियां दूर रहेंगी। क्योंकि वास्तु के अनुसार लगी नेम प्लेट घर के भीतर वास्तु दोष को आने से रोकती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article