Maa Laxmi Puja Mantra: मां लक्ष्‍मी के पूजा मंत्र ह‍िंदी में, श्री हर‍ि प्र‍िया की कृपा के ल‍िए रोज करें जाप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 10:15 AM IST

Maa Laxmi Puja Mantra in hindi lyrics with meaning (मां लक्ष्‍मी के पूजा मंत्र ह‍िंदी में अर्थ सह‍ित) : शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना जीवन की सभी कष्टों को शीघ्र दूर करती हैं। यदि आप यहां बताएं गए मंत्रों से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें, तो माता की विशेष कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।

Maa Laxmi Puja Mantra: मां लक्ष्‍मी के पूजा मंत्र ह‍िंदी में, श्री हर‍ि प्र‍िया की कृपा के ल‍िए रोज करें जाप

Maa Laxmi Puja Mantra in hindi lyrics: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित किए गए हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता के भक्त सुबह-सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करके माता की पूजा अर्चना उपवास रखकर करते हैं। शुक्रवार का व्रत जीवन की सभी विघ्न-बाधाओं को शीघ्र दूर कर देता है। वैसे मां लक्ष्‍मी की कृपा के ल‍िए आप रोज इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। मान्‍यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी के प्रसन्न रहने पर व्यक्ति को धन की कभी कमी नहीं होती है। यदि आप मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते है, तो यहां बताएं गए मंत्रों को उनकी पूजा में जरूर पढ़ें। यह मंत्र माता को बहुत प्रिय हैं। इन मंत्रों को पढ़ने से माता बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं। 

मां लक्ष्‍मी के पूजा मंत्र ह‍िंदी में अर्थ सह‍ित

1. या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्त्यै नमस्त्यै नमस्त्यै नमस्त्यै नमों नम:।

अर्थ-  हे मां आदि शक्ति आप सदैव हमारे पास लक्ष्मी (धन) के रूप में निवास करें। हम सभी आपको हृदय से आपको बारंबार नमस्कार करते हैं।

2. जय देवी जय देवी जय महालक्ष्मी।
वससी व्यापकरुपे तू स्थूलसूक्ष्मी।।

अर्थ-  हे मां लक्ष्मी चारों दिशा में आपकी जय जयकार होती रहती है। आप ही जगत की पालनहार है और आप ही स्थूल रूप में इस जगत में समाई हुई है। हे मां लक्ष्मी आप हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

3. लक्ष्मी मां तुम्हारे चरण पूजत सब संसार। 
रिद्धि-सिद्धि देकर हमें कर दो कृपा अपार।।

अर्थ-  हे माता लक्ष्मी पूरा संसार आपकी पूजन करता रहता है। हम भी आपका भजन करते है और आपका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। हे माता कृपा करके हमें रिद्धि-सिद्धि प्राप्त करने का आशीर्वाद दें।

4. ॐ आद्यलक्ष्म्यै नम:,
ॐ विद्यालक्ष्म्यै नम:,
ॐ सौभाग्यलक्ष्म्यै नम:,
ॐ अमृतलक्ष्म्यै नम:,
ॐ कामलक्ष्म्यै नम:,
ॐ सत्यलक्ष्म्यै नम:,
ॐ भोगलक्ष्म्यै नम:,
ॐ योगलक्ष्म्यै नम:।।






अर्थ- हम सभी मां लक्ष्मी के सभी रूपों को बार-बार प्रणाम करते हैं। हे मां लक्ष्मी, विद्या लक्ष्मी, सौभाग्य प्रदान करने वाली मां लक्ष्मी, हे माता अमृत स्वरूपा, हे सत्य लक्ष्मी, वैभव लक्ष्मी, हे योगलक्ष्मी हम सभी आपको बार-बार प्रणाम करते हैं, आपको नमन करते हैं।
 

End of Article