Vastu tips : लौंग के साथ कपूर जलाने से दूर होगा धन संकट, जानें कपूर के अचूक बताए जाने वाले वास्‍तु उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2021, 05:13 PM IST

कपूर से निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मकता को नाश कर सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करता है। इतना ही नहीं कपूर वास्तु दोष दूर करने के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Vastu tips : लौंग के साथ कपूर जलाने से दूर होगा धन संकट, जानें कपूर के अचूक बताए जाने वाले वास्‍तु उपाय

Vastu tips for Home : वातावरण को सुगंधित और आसपास की नकारात्मकता को दूर करने के लिए कपूर किसी जादुई छड़ी से कम नहीं है। कपूर सनातन हिंदु धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। हवन करने के लिए और आरती के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मकता को नाश कर सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है। इतना ही नहीं कपूर वास्तु दोष दूर करने के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे कपूर के इस्तेमाल से घर में वास्तुदोष को दूर करें और सफलता के मार्ग खोलें।

घर से वास्तु दोष ऐसे करें दूर

यदि घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां कपूर की दो टिकिया रख दें, जब वह टिकिया गल कर समाप्त हो जाए, तो वहां पर दो टिकिया दोबोरा रख दें। इस तरह कपूर बदलते रहने से घर के उस स्थान पर वास्तु दोष निर्मित नहीं होगा।

आर्थिक संकट

यदि आपके घर की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन कमजोर होती जा रही है, कमाई से ज्यादा खर्च बढ़ता जा रहा है और कर्ज का भार बढ़ता चला जा रहा है। तो यह आपके रसोई घर में वास्तु दोष को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में बिना देरी किए हुए घर के किचन में चांदी की कटोरी में कुछ लौंग और कपूर जलाएं। अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी और कभी पैसे की तंगी नहीं होगी।

भाग्य चमकाने के लिए

यदि आपके कार्य में लगातार अवरोध उत्पन्न हो रहा है, काम होते-होते किसी कारणवश रुक जाता है। तो यह वास्तुदोष का कारण है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी स्थिति में स्नान से पहले पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंद डालें। ऐसा करने से आपके शरीर में ऊर्जा का विस्तार होगा और आपका भाग्य भी चमकेगा। लेकिन ध्यान रहे ऐसा सिर्फ शनिवार के दिन ही करें।

गृह क्लेश दूर करने के लिए

कई बार आपसी तालमेल अच्छा होने के बावजूद कई घर में आपसी कलह क्लेश का माहौल बना रहता है। ऐसी स्थिति में कपूर को देशी घी में डुबोकर रोजाना जलाएं और इसकी खुशबू पूरे घर में फैलाएं। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सुख शांति बनी रहेगी तथा परिवार के सभी सदस्य रोगमुक्त रहेंगे।

End of Article