Horoscope Today, 06 August 2022: छात्रों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, जानें आज का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 09:09 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 August 2022: शनिवार को चन्द्रमा तुला राशि में है और विशाखा नक्षत्र है। जानें 06 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। साथ ही जानें अपनी राशि के अनुसार उपाय।

Horoscope Today, 06 August 2022: छात्रों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 August 2022: आज विशाखा नक्षत्र है। चन्द्रमा अभी तुला में हैं तदुपरांत 12:07 pm के बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शनि अपनी मकर राशि में है। गुरु भी स्वराशि मीन में व सूर्य अब कर्क में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक जॉब के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 06 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

12:07 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम ब दशम शनि जॉब में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। तिल का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन तृतीय सूर्य व 12:07 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

12:07 pm के बाद खष्ठम चन्द्रमा हेल्थ खराब कर सकता है। इस राशि से द्वितीय सूर्य व मकर के शनि बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग व तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। सात अन्न का दान करें।

सिंह राशिफल

12:07 pm के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व सूर्य का द्वादश भाव मे  गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल 

लाभ भाव में सूर्य, तथा 12:07 pm के बाद तृतीय भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर उच्चाधिकारियों से तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। मसूर व तिल का दान करें।

तुला राशिफल 

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य नवम तथा 12:07 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

12:07 pm के बाद आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश व सूर्य अष्टम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय, चन्द्रमा 12:07 pm के बाद इसी राशि से एकादश व सूर्य कर्क में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल

शनि मकर राशि में वक्री है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। तुलसी का पेड़ लगाएं। अन्न का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से पंचम सूर्य शुभ हैं। इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। 12:07 pm के बाद नवम चन्द्रमा शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

End of Article