Horoscope Today, 03 August 2022: आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? देखें आज का राशिफल व उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 07:51 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 August 2022: जानें 03 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन।

Horoscope Today, 03 August 2022: आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? देखें आज का राशिफल व उपाय

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 August 2022: आज चन्द्रमा कन्या राशि में है व हस्त नक्षत्र है। सूर्य कर्क व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। मंगल की शुभता को बढ़ाने के लिए बेल का वृक्ष लगाएं। अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 03 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज द्वादश गुरु व खष्ठम चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। जॉब में प्रोमोशन के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बेल व तुलसी का वृक्ष लगाएं।

वृष राशिफल

आज का दिन पॉलिटक्स के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। विहंगों को दाना पानी दें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

कर्क राशिफल 

गुरु नवम भाव व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में शुभ है। गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

सिंह राशिफल

सूर्य कर्क व चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय हैं। बुध जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

कन्या राशिफल 

सूर्य एकादश व सप्तम गुरु शुभ है। चन्द्रमा इसी भाव में है। शुक्र व चन्द्रमा मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। बेल व तुलसी का पेड़ लगाएं।

तुला राशिफल 

शुक्र व चन्द्रमा शुभ फलदायक हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्यभाव को लाभ देंगे। चन्द्रमा इसी राशि से एकादश तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान के लिए सफलता का है। मेष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल है। हरा व पीला शुभ है। सरपंखा की जड़ धारण करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा कर्म भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।              

मकर राशिफल

गुरु तृतीय, सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा नवम भाव में रहेंगे। शनि इसी राशि में वक्री हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। तुलसी का पेड़ लगाएं। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।                      

मकर राशिफल

चन्द्रमा अष्टम भाव व शनि इसी राशि से द्वादश है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे, विधारा की जड़ धारण करें। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र व बुध धन में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।              

मीन राशिफल 

सूर्य इसी राशि से पंचम व गुरु इस राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम में है, शालीग्राम भगवान को तुलसी अर्पित करें। इससे शुभता बढ़ती है तथा नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं। स्वास्थ्य लाभ संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है।

End of Article