Seven Horse Photo: परिवार के सदस्यों में दिख रही है ऊर्जा की कमी, 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर इस दिशा में लगाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 07:58 AM IST

Seven Horse Photo For Vastu Tips: कुछ लोगों के घरों में समुद्र में दौड़ते हुए सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगी होती है। इस तस्वीर को सफलता प्रगति और ताकत का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार इस तस्वीर को घर में लगाना शुभ माना जाता है।

Seven Horse Photo: परिवार के सदस्यों में दिख रही है ऊर्जा की कमी, 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर इस दिशा में लगाएं
Photo Credit: Instagram

Seven Horse Picture Vastu Tips: घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। ज्योतिष से लेकर वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज दिशा अनुसार करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपने कई घरों में सात घोड़ों की भागते हुए तस्वीर जरूर देखी होगी। माना जाता है कि इस तस्वीर को घर में लगाने से परिवार के लोगों की तरक्की होती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। हर काम में सफलता मिलती है। समुद्र में भागते हुए सात घोड़े को सफलता का प्रतीक माना गया है। घर में इसे लगाना शुभ माना जाता है। घर में इस तस्वीर को लाने से पहले इसकी सही दिशा का ज्ञान होना जरूरी है। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से यह तस्वीर घर में किस दिशा में लगाई जानी चाहिए।

ड्राइंग रूम में इस दिशा में लगाएं

घर के ड्राइंग रूम में समुद्र किनारे दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगा सकते हैं। ड्राइंग रूम में से पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इस दिशा में लगाने से घर में सुख शांति और परिवार के सदस्यों में ऊर्जा दिखती हैं।

कार्यालय में इस दिशा में लगाएं तस्वीर

अगर आप व्यापारी हैं और अपने कार्यालय में सात घोड़े की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाएं। वहीं अगर आप अपने केबिन में लगाना चाहते हैं, तो घोड़े अंदर की तरफ आते हुए तस्वीर को लगाएं। इससे आपके बिजनेस में प्रगति होगी और कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही कभी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर सकेगी। 

आक्रोशित न दिखें घोड़े

सात घोड़े की तस्वीर लगाते हुए इस बात का खास ध्यान दें कि घोड़े आक्रोशित होते हुए ना दिखें और घोड़े सफेद ही हो। इस बात का भी खास ध्यान देना है कि घोड़े की अकेले तस्वीर न लगाएं वरना ये फादये की जगह नुकसान देगा। वह संख्या में सात हो और तस्वीर दीवार पर ही होनी चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article