24 मई 2022 का पंचांग: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें, मंगलवार का ये समय है बहुत अशुभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 06:23 PM IST

Aaj ka Panchang 24 May 2022: सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। यहां पढ़ें मंगलवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

24 मई 2022 का पंचांग: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें, मंगलवार का ये समय है बहुत अशुभ

24 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 24 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 24 मई 2022  
दिवस मंगलवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 10:45 am तक फिर दशमी 
सूर्योदय

 05:26 am

सूर्यास्त 07:09 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

 कुम्भ 04:29 pm तक फिर मीन

करण

गरज

योग

विषकम्भ

अभिजीत मुहूर्त  11:58 am से 12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19 pm से 06:56 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article