Aaj Ka Panchang: मघा नक्षत्र में किया जाएगा त्रयोदशी श्राद्ध, देखें 23 सितंबर का पंचांग- जानें शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 10:47 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 23 September 2022: आज त्रयोदशी श्राद्ध है। यहां देखें 23 सितंबर 2022, दिन शुक्रवार का पंचाग विस्तार से। आज मघा नक्षत्र रहेगा। जानें दिन में कितनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang: मघा नक्षत्र में किया जाएगा त्रयोदशी श्राद्ध, देखें 23 सितंबर का पंचांग- जानें शुभ मुहूर्त

Panchang Today (आज का पंचांग) 23 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। त्रयोदशी श्राद्ध है। प्रदोष का पावन व्रत भी है साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का पावन व्रत भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। मघा नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 23 September 2022 in Hindi

दिनांक- 23 सितंबर 2022

दिवस- शुक्रवार

माह- आश्विन, कृष्ण पक्ष 

तिथि- त्रयोदशी  

सूर्योदय- 06:12 am

सूर्यास्त- 06:14 pm

नक्षत्र- मघा

सूर्य राशि- कन्या

चन्द्र राशि- सिंह

करण- गर

योग- सिद्ध

23 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

23 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:56 am से 12:48 pm तक 

23 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

23 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक

23  सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

End of Article