अध्यात्म

Aja Ekadashi 2024 Date: कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत, यहां नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Aja Ekadashi 2024 Date: अजा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। ये व्रत भाद्रपद के महीने में रखा जाता है। आइए जानते हैं इस साल अजा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Aja Ekadashi 2024 Date

Aja Ekadashi 2024 Date: सनातन धर्म में एकादशी के व्रत को सबसे उत्तम व्रतों में से एक माना जाता है। हर महीने में दो एकादशी का व्रत रखा जाता है। एक एकादशी शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में की जाती है। हर एकादशी के व्रत की अपनी अलग महिमा है। एकादशी व्रत के दिन व्रती द्वारा व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। अजा एकादशी का व्रत भादव महीने में किया जाता है। इस एकादशी का व्रत करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही उसको सारे पापों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं इस साल अजा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

अजा एकादशी 2024 में कब है (Aja Ekadashi 2024 Date)

अजा एकादशी का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल अजा एकादशी का व्रत 29 अगस्त 2024 को गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भगवान श्री हरि की पूजा की जाती है।

अजा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Aja Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भादव महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत इस साल 29 अगस्त को देर रात 01 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 30 अगस्त को देर रात 01 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार अजा एकादशी का व्रत 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके अगले दिन 30 अगस्त को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से लेकर 08 बजकर 40 मिनट के बीच हो सकता है।

अजा एकादशी पूजा विधि (Aja Ekadashi Puja Vidhi)

  • अजा एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान लगाएं।
  • उसके बाद मंदिर की साफ सफाई करके साफ चौकी पर विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • इसके बाद विष्णु जी को फूल, अक्षत, चंदन और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अंत में अजा एकादशी की कथा का पाठ करें और आरती करें।

अजा एकादशी महत्व (Aja Ekadashi Importance)

हिंदू धर्म में अजा एकादशी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अजा एकादशी का व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ कराने जितना फल मिलता है। अजा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने साधक को समस्त पापों से छुटकारा मिल जाता है।
Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article