Aja Ekadashi 2023: अजा एकादशी के व्रत का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। अजा एकादशी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस बार अजा एकादशी का व्रत 10 सितंबर 2023 को रविवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा उपासना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। अजा एकादशी के दिन पूजा के समय विष्णु मंत्रों का जाप करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और साधक पर श्री हरि की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं अजा एकादशी के दिन विष्णु जी के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
भगवान विष्णु के इन मंत्रों का करें जाप
ॐ नमो भगवते वासुदेवायश्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ हूं विष्णवे नम:
ॐ विष्णवे नम:
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
दन्ताभये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
