Adhik Maas Ki Panchami Kab Hai 2023: नाग पंचमी कब है इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। दरअसल ऐसा अधिक मास लगने के कारण हो रहा है। बता दें अधिक मास 18 जुलाई से लग गया है जिसकी समाप्ति 16 अगस्त को होगी। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि नाग पंचमी का त्योहार कब पड़ेगा। क्या अधिक मास की पंचमी को ही नाग पंचमी (Nag Panchami 2023 Kab Hai) का त्योहार मनाया जाएगा। हमारे इस आर्टिकल में आपको इन्हीं सब सवालों के जवाब मिलेंगे।
अधिक मास की पंचमी तिथि कब है (Adhik Maas Ki Panchami Kab Hai 2023)
अधिक मास की पंचमी तिथि की शुरुआत 22 जुलाई शनिवार के दिन सुबह 9 बजकर 26 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 23 जुलाई रविवार की सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर होगी। ऐसे मे अधिक मास की पंचमी तिथि 23 जुलाई को मनाई जाएगी।
नाग पंचमी कब है 2023 (Nag Panchami 2023 Date)
नाग पंचमी का त्योहार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 21 अगस्त दिन सोमवार में पड़ रही है। पंचांग अनुसार इस दिन पंचमी तिथि देर रात 2 बजे तक रहेगी। खास बात ये है कि इस दिन सावन सोमवार व्रत भी रखा जाएगा।
नाग पंचमी 2023 मुहूर्त (Nag Panchami 2023 Muhurat)
| नाग पंचमी 2023 | 21 अगस्त 2023, सोमवार |
| नाग पंचमी पूजा मूहूर्त 2023 | 05:53 AM से 08:30 AM |
| अवधि | 02 घण्टे 36 मिनट |
| पंचमी तिथि प्रारम्भ | 21 अगस्त 2023 को 12:21 AM बजे |
| पंचमी तिथि समाप्त | 22 अगस्त 2023 को 02:00 AM बजे |
| गुजरात में नाग पंचमी | 4 सितंबर 2023, सोमवार |
अधिक मास की पंचमी पर क्या करें (Adhik Maas Ki Panchami Per Kya Kare)
अधिक मास की पंचमी तिथि तुलसी पूजन के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तुलसी की पूजा से भगवान विष्णु ही नहीं माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।
