Adhik Maas Ki Ekadashi 2023 Kab Hai: अधिकमास की पहली एकादशी पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi 2023) होगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार ये एकादशी (Ekadashi July 2023) अधिक मास में पड़ती है। मान्यता है कि इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। जानिए 2023 में कब रखा जाएगा पद्मिनी एकादशी व्रत, क्या है पूजा का मुहूर्त और विधि।
अधिकमास पद्मिनी एकादशी 2023 डेट और मुहूर्त (Adhik Maas Padmini Ekadashi 2023 Date And Time)
| पद्मिनी एकादशी 2023 कब है | 29 जुलाई 2023, शनिवार |
| पद्मिनी एकादशी तिथि प्रारम्भ | 28 जुलाई 2023 की दोपहर 02:51 बजे से |
| पद्मिनी एकादशी तिथि समाप्त | 29 जुलाई 2023 की दोपहर 01:05 बजे तक |
| पद्मिनी एकादशी पारण समय | 30 जुलाई 2023 की सुबह 05:50 से 08:29 बजे तक |
| पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय | 30 जुलाई 2023 की सुबह 10:34 बजे |
पद्मिनी एकादशी 2023 पूजा विधि (Padmini Ekadashi 2023 Puja Vidhi)
इस दिन प्रातः स्नानादि से निवृत होकर भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करें। संभव हो तो इस दिन निर्जल व्रत रखें और विष्णु पुराण का पाठ करें। रात्रि में जागरण करें। रात के प्रति पहर में विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें। रात्रि के प्रथम प्रहर में भगवान को नारियल, दूसरे प्रहर में बेल, तीसरे प्रहर में सीताफल और चौथे प्रहर में नारंगी और सुपारी अर्पित करें। अगले दिन सुबह-सुबह उठकर भगवान की पूजा करें और फिर ब्राह्मण को भोजन कराएं और दक्षिणा देकर विदा करें। इसके पश्चात अपना व्रत खोल लें।
पद्मिनी एकादशी 2023 महत्व (Padmini Ekadashi 2023 Significance)
कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से पद्मिनी एकादशी का व्रत रखता है वो जीवन में हर तरह के सुख भोग कर अंत में भगवान विष्णु के धाम को प्राप्त करता है। अत: इस व्रत को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
