Chanakya Niti: महिलाओं के ये अवगुण लाते हैं परिवार में बर्बादी, आचार्य चाणक्‍य ने बताए कारण

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 11:05 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने मानव जीवन की कई अहम बातें अपने नीतिशास्‍त्र में बताई हैं। आचार्य कहते हैं कि, महिलाओं के बारे में भी बहुत कुछ लिखा है। आचार्य के अनुसार महिलाओं का गुण-अवगुण किसी भी परिवार को बनाने-बिगाड़ने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए किसी महिला से रिश्‍ता बनाने से पहले चाणक्‍य की इन बातों का जरूर ध्‍यान रखें।

KEY HIGHLIGHTS
  • परिवार व समाज को बनाने-बिगाड़ने में महिलाओं की अहम भूमिका
  • परिवार तभी करता है विकास, जब घर की महिलाएं होती हैं शिक्षित
  • महिलाओं में अहंकार और लालच आने पर पूरा परिवार हो सकता है बर्बाद

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य का नीति शास्‍त्र मनुष्‍य जीवन को मिला अनमोल खजाना है। इसमें जीवन के कई ऐसे रहस्‍यों सुलझाने की कोशिश की गई है, जो जीवन पर सबसे ज्‍यादा प्रभाव डालती हैं। इस नीति शास्‍त्र में बताए गए उपायों को अपना कर कोई भी व्‍यक्ति अपने जीवन को सुधार सकता है। आचार्य चाणक्‍य ने अपने इस नीति शास्‍त्र में महिलाओं के बारे में भी कई अहम जानकारी दी है।

Chanakya Niti

महिलाओं के ये अवगुण घर-परिवार कर देते हैं बर्बादी, दूरी ही भली

आचार्य कहते हैं कि किसी परिवार को बनाने-बिगाड़ने में सबसे बड़ी भूमिका महिलाओं की होती है। अगर महिला गुणी और संस्‍कारी है तो परिवार में समृद्धि लाकर उसे ऊंचाइयों तक ले जा सकती है, वहीं अवगुणों से युक्‍त महिला संपन्‍न और शिक्षित घर-परिवार को भी कुछ ही दिन में तबाह कर सकती है। इसलिए ऐसी महिलाओं से हमेशा दूरी बनाकर रहना चाहिए।

End of Feed