अध्यात्म

Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics: आरती कुंज बिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की... लिरिक्स लिखित में, श्री कृष्ण जी की आरती

Aarti Kunj Bihari Ki (आरती कुंजबिहारी की के बोल ) Sri Krishna Ji Ki Aarti, Krishna Janmashtami 2025: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की आरती जरूर की जाती है। यहां देखें श्री कृष्ण आरती के लिरिक्स। आरती कुंज बिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की... लिरिक्स हिंदी में।

Image

आरती कुंजबिहारी की संपूर्ण आरती लिखित में (photo source: canva)

Aarti kunj Bihari Ki (आरती कुंजबिहारी की ) Sri Krishna Ji Ki Aarti Lyrics, Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज देशभर में मनाई जा रही है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में इस दिन श्री कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी आरती जरूर करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार कृष्ण जी की आरती करने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही मन को शांति मिलती है। यहां देखें आरती कुंजबिहारी की... के लिरिक्स और करें कान्हा जी को प्रसन्न।

आरती कुंज बिहारी की (Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics)

आरती कुंजबिहारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

गले में बैजंती माला,

बजावै मुरली मधुर बाला ।

श्रवण में कुण्डल झलकाला,

नंद के आनंद नंदलाला ।

गगन सम अंग कांति काली,

राधिका चमक रही आली ।

लतन में ठाढ़े बनमाली

भ्रमर सी अलक,

कस्तूरी तिलक,

चंद्र सी झलक,

ललित छवि श्यामा प्यारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की...॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै,

देवता दरसन को तरसैं ।

गगन सों सुमन रासि बरसै ।

बजे मुरचंग,

मधुर मिरदंग,

ग्वालिन संग,

अतुल रति गोप कुमारी की,

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की...॥

जहां ते प्रकट भई गंगा,

सकल मन हारिणि श्री गंगा ।

स्मरन ते होत मोह भंगा

बसी शिव सीस,

जटा के बीच,

हरै अघ कीच,

चरन छवि श्रीबनवारी की,

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की...॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू,

बज रही वृंदावन बेनू ।

चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू

हंसत मृदु मंद,

चांदनी चंद,

कटत भव फंद,

टेर सुन दीन दुखारी की,

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की...॥

आरती कुंजबिहारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article