अध्यात्म

आज सूर्यास्त कब होगा 17 फरवरी 2026, क्या आज सूरज ग्रहण समय में ही डूबेगा, जानें आज डिनर कर सकते हैं या नहीं

Aaj Suryast kab hoga 17 February 2026 (Surya Grahan End Time Today), Sunset time today (क्या आज सूरज ग्रहण में ही छिपेगा), क्या आज रात का भोजन करना है: 17 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं—आज सूर्यास्त कब होगा? क्या सूरज ग्रहण के दौरान ही डूबेगा? और सबसे जरूरी, क्या आज रात का भोजन किया जा सकता है? आइए, सरल शब्दों में इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

aaj sunset kab hoga 17 feb 2026, aaj grahan kab tak h

क्या आज सूरज ग्रहण समय में ही डूबेगा 17 फरवरी को, आज डिनर करना है या नहीं

Aaj Suryast kab hoga 17 February 2026 (Surya Grahan End Time Today), Sunset time today (क्या आज सूरज ग्रहण में ही छिपेगा), क्या आज रात का भोजन करना है: आज 17 फरवरी 2026 को अमावस तिथि पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। आज दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सूर्यास्त शाम करीब 6:14 बजे होगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूरज ग्रहण में डूबता नजर नहीं आएगा। और हां, यदि आप व्रत पर नहीं हैं तो आज रात का भोजन सामान्य रूप से कर सकते हैं। हालांकि जो लोग संध्या पूजा या अमावस्या तिथि से जुड़े नियमों का पालन करते हैं, उनके लिए सूर्यास्त का समय विशेष महत्व रखता है।

आज 17 फरवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय

शहर / Cityसूर्यास्त (Sunset)चंद्र उदय (Moonrise – 17 Feb सुबह)
नई दिल्ली6:11 PM5:34 AM
नोएडा6:11 PM5:34 AM
गाजियाबाद6:10 PM5:33 AM
फरीदाबाद6:11 PM5:35 AM
गुरुग्राम6:11 PM5:35 AM
मेरठ6:09 PM5:31 AM
हापुड़6:09 PM5:31 AM
पानीपत6:10 PM5:32 AM
लखनऊ6:01 PM5:27 AM
आगरा6:08 PM5:29 AM
कानपुर5:59 PM5:25 AM
जयपुर6:12 PM5:36 AM
पटना5:52 PM5:20 AM
चंडीगढ़6:12 PM5:37 AM
भोपाल6:17 PM5:33 AM
इंदौर6:18 PM5:35 AM
मुंबई6:39 PM5:32 AM
पुणे6:38 PM5:31 AM
अहमदाबाद6:32 PM5:34 AM
सूरत6:33 PM5:35 AM
वडोदरा6:32 PM5:34 AM
कोलकाता5:45 PM5:18 AM
चेन्नई6:23 PM4:49 AM
बेंगलुरु6:37 PM5:00 AM
हैदराबाद6:28 PM5:29 AM
रायपुर6:22 PM5:24 AM
भुवनेश्वर5:45 PM5:19 AM
गुवाहाटी5:33 PM4:57 AM
वाराणसी5:58 PM5:23 AM
प्रयागराज6:00 PM5:25 AM
कोच्चि (कोची)6:37 PM5:02 AM
तिरुवनंतपुरम6:37 PM5:00 AM
गोवा6:38 PM5:31 AM
उदयपुर6:13 PM5:36 AM

क्या आज 17 फरवरी 2026 को सूरज ग्रहण में ही डूबेगा

आज का सूर्य ग्रहण खगोलीय रूप से भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका दृश्य पथ भारत के ऊपर से नहीं गुजर रहा है, इसलिए यहां ग्रहण का प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा। यही कारण है कि सूर्यास्त के समय आसमान में सामान्य दृश्य ही देखने को मिलेगा। लेकिन आज का सूर्य ग्रहण दोपहर 3:26 बजे से शुरू हुआ है और इसका समापन शाम 7:57 बजे के करीब होगा। आज पूर्ण सूर्य ग्रहण का समय शाम में 5:13 बजे से 6:11 बजे के बीच रहेगा। वहीं आज के ग्रहण का मध्य शाम :42 बजे पर आएगा। ऐसे में सूर्यास्त के समय सूरज ग्रहण में ही होगा।

लेकिन सूरज ग्रहण के दौरान डूबने का दृश्य केवल उन्हीं देशों में देखा जा सकेगा जहां यह आंशिक या पूर्ण रूप से दिखाई देगा। भारत में सूर्य सामान्य रूप से ही अस्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी, जब ग्रहण दृश्य नहीं होता तो सूतक काल मान्य नहीं माना जाता।

क्या आज 17 फरवरी 2026 को डिनर कर सकते हैं

सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही है कि क्या आज रात का भोजन करना चाहिए या नहीं? चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। ऐसे में सामान्य दिन की तरह भोजन किया जा सकता है। हालांकि, आज फाल्गुन अमावस्या भी है। कई लोग अमावस्या के दिन व्रत रखते हैं या सात्विक भोजन करते हैं। यदि आप व्रत पर हैं तो अपने संकल्प के अनुसार ही भोजन करें। जो लोग व्रत में नहीं हैं, वे सूर्यास्त के बाद सामान्य रूप से डिनर कर सकते हैं।

धार्मिक मान्यता यह भी कहती है कि ग्रहण के समय पका हुआ भोजन नहीं करना चाहिए, लेकिन यह नियम तभी लागू होता है जब ग्रहण आपके क्षेत्र में दिखाई दे। चूंकि भारत में यह ग्रहण दृश्य नहीं है, इसलिए विशेष परहेज की आवश्यकता नहीं है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article