आज सूर्य ग्रहण का सूतक कब से लगेगा, 17 फरवरी ग्रहण का सूतक कब से कब तक है, आज नाश्ता कर सकते हैं क्या, आज नहाएं या नहीं
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Feb 17, 2026, 07:35 AM IST
Aaj Surya grahan ka sutak kab se kab tak hai (Surya Grahan sutak timing Today), Sutak mein kya nahi karna hai: आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस पर लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा। इस ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से लगता है जो कि अब आरंभ हो चुका है। यहां जानें कि सूतक में क्या नहीं करना है आज। क्या नाश्ता कर सकते हैं। क्या नहा सकते हैं। क्या आज बाल धो सकते हैं।
क्या आज 17 फरवरी 2026 के सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य है
Aaj Surya grahan ka sutak kab se kab tak hai (Surya Grahan sutak timing Today), Sutak mein kya nahi karna hai: आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस है। आज की अमावस मंगलवार की है तो ये भौमवती अमावस्या है। इसी के साथ आज 2026 का पहला सूर्य ग्रहण भी है जो कि दोपहर 3:26 बजे से आरंभ होगा। आज करीब साढ़ चार घंटे का ग्रहण लग रहा है। वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे से पहले लगता है तो ये भी आरंभ हो चुका है। यहां देखें कि आज सूतक कब तक रहेगा। आज के ग्रहण के सूतक काल में क्या नहीं करना है आज। क्या नाश्ता कर सकते हैं। क्या नहा सकते हैं। क्या आज बाल धो सकते हैं - आदि की जानकारी।
आज 17 फरवरी को ग्रहण का टाइम क्या है
आज 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा और इसका समापन शाम 7:57 बजे के आसपास होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण शाम में 5:13 बजे से 6:11 बजे के बीच नजर आएगा। इस तरह आज 17 फरवरी को लगभग 4 घंटे 31 मिनट का सूर्य ग्रहण लग रहा है।
आज के ग्रहण का सूतक कब से है
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू होता है। चूंकि ग्रहण के आरंभ होने का समय दोपहर 3:26 बजे है तो सूतक काल आज तड़के 3:26 am पर आरंभ हो चुका है। यानी आज का सूर्योदय ग्रहण के सूतक काल में हुआ है।
आज के ग्रहण का सूतक कब से कब तक है
आज 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के मोक्ष काल यानी समापन तक रहेगा। इस तरह सूतक काल 3:26 am पर आरंभ होकर आज शाम 7:57 बजे तक जारी रहेगा।
क्या आज 17 फरवरी 2026 के सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य है
आज 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मान्यता है कि जब ग्रहण किसी जगह पर दृश्य नहीं होता है तो उसका सूतक काल भी नहीं लगता। ऐसे में आज के ग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं होगा। आप पूजा पाठ से लेकर अन्य सब काम कर सकते हैं।
आज ग्रहण में नहा सकते हैं क्या
आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की अमावस है। यह तिथि दान, स्नान, तर्पण के लिए विशेष मानी जाती है। इसी के साथ सूर्य ग्रहण भी है जो कि भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में आज दिन के समय स्नान किया जा सकता है। इसमें कोई मनाही नहीं है।

आज ग्रहण में नहा सकते हैं क्या 17 फरवरी 2026
आज ग्रहण में बाल धो सकते हैं
आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की अमावस पर सूर्य ग्रहण है। हालांकि भारत में न नजर आने की वजह से इसका सूतक नहीं लग रहा है। इस वजह से आज के दैनिक कार्यों पर मनाही नहीं है। लेकिन आज मंगलवार का दिन भी है जो कि आमतौर पर बाल धोने, नाखून काटने, शेव करने जैसे कामों के लिए सही नहीं माना जाता है। इसलिए अगर आज का दिन आप इंतजार कर सकते हैं तो बेहतर है।

आज ग्रहण में खाना खा सकते हैं क्या
क्या आज सूतक काल में नाश्ता कर सकते हैं
आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की अमावस पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह दोपहर को साढ़े तीन बजे के करीब से लगेगा। हालांकि इसका सूतक 12 घंटे पहले से लग गया है। ऐसे तो किसी भी ग्रहण के सूतक काल में खाना खाने, बनाने आदि की मनाही मानी जाती है। लेकिन आज का सूर्य ग्रहण भारत में न दिखने की वजह से आज का सूतक काल भी मान्य नहीं है। ऐसे में आप आराम से भोजन कर सकते हैं।
बस ध्यान रखें कि ग्रहण का कुछ प्रभाव तो रहता ही है। इसलिए भोजन सात्विक करें और कुछ समय पूजा व ध्यान में जरूर लगाएं।
