Aaj Suraj Kab niklega 23 march 2026 (नवरात्रि के पांचवें दिन का सूर्योदय टाइम): हिंदू पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत सूर्योदय से मानी जाती है और जब बात चैत्र नवरात्रि की हो तो हर सुबह का महत्व और भी बढ़ जाता है। 23 मार्च 2026, सोमवार का दिन नवरात्रि का पांचवां दिन है, जो मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस दिन सूर्योदय का समय, पूजा का मुहूर्त और दिनचर्या की शुरुआत विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ी होती है।
सुबह की पहली किरण के साथ वातावरण में सकारात्मकता, शांति और नई ऊर्जा का संचार होता है। यही कारण है कि इस दिन लोग सूर्योदय के समय उठकर पूजा-पाठ, योग और ध्यान करना शुभ मानते हैं। आइए जानते हैं आज सूर्योदय का टाइम, आज कब निकलेगा सूरज?
दिल्ली (NCR) सुबह 6:22 बजे
मुंबई सुबह 6:40 बजे
कोलकाता सुबह 5:42 बजे
चेन्नई सुबह 6:10 बजे
बेंगलुरु सुबह 6:20 बजे
अहमदाबाद सुबह 6:36 बजे
हैदराबाद सुबह 6:16 बजे
जयपुर सुबह 6:31 बजे
लखनऊ सुबह 6:10 बजे
पटना सुबह 5:56 बजे
भोपाल सुबह 6:21 बजे
चंडीगढ़ सुबह 6:23 बजे
अमृतसर सुबह 6:25 बजे
पुणे सुबह 6:37 बजे
वाराणसी सुबह 6:00 बजे
इंदौर सुबह 6:26 बजे
नागपुर सुबह 6:10 बजे
सूरत सुबह 6:38 बजे
कानपुर सुबह 6:10 बजे
रांची सुबह 5:50 बजे
गुवाहाटी सुबह 5:18 बजे
देहरादून सुबह 6:20 बजे
शिमला सुबह 6:21 बजे
श्रीनगर सुबह 6:30 बजे
तिरुवनंतपुरम सुबह 6:22 बजे
आज दिन कितने बजे से निकलेगा?
आज यानी 23 मार्च को दिन की शुरुआत (सूर्योदय) दिल्ली-एनसीआर में सुबह 6:22 बजे से मानी जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी समय से शुभ कार्य, व्रत और पूजा की शुरुआत करना श्रेष्ठ होता है।
नवरात्रि के पांचवें दिन का पूजन टाइम
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व होता है। ब्रह्म मुहूर्त- 05:06 AM से 05:53 AM तक, प्रातः सन्ध्या मुहूर्त- 05:29 AM से 06:40 AM तक अभिजित मुहूर्त- 12:21 PM से 01:09 PM तक, गोधूलि मुहूर्त- 06:49 PM से 07:13 PM तक, सायाह्न सन्ध्या- 06:50 PM से 08:01 PM तक। इन शुभ मुहूर्तों के साथ ही सुबह 06:40 AM से 07:52 AM तक का समय भी पूजन के लिए शुभ रहेगा। मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं, इसलिए इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। ये ममता, प्रेम और करुणा का प्रतीक हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से संतान सुख, शांति और समृद्धि मिलती है।
