आज प्रदोष व्रत है क्या 14 फरवरी 2026 को, आज कौन सा व्रत है, आज कौन सा प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, क्या शिवरात्रि आज है
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Feb 14, 2026, 06:24 AM IST
Aaj Pradosh vrat Hai Kya 14 February 2026, (Today is Pradosh vrat or shivratri) Aaj kaun sa vrat hai: आज 14 फरवरी 2026 को शनिवार है। यह दिन पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ आरंभ हुआ है। लेकिन दिन के बीच में ही त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज संध्या के समय त्रयोदशी तिथि रहने से प्रदोरूा व्रत रखा जा रहा है। यहां देखें कि आज कौन सा प्रदोष व्रत रहेगा। आज शिवरात्रि है या नहीं।
आज कौन सा व्रत है 14 फरवरी 2026 को (Pic: Canva)
Aaj Pradosh vrat Hai Kya 14 February 2026, (Today is Pradosh vrat or shivratri) Aaj kaun sa vrat hai: आज 14 फरवरी 2026, शनिवार के दिन हिन्दू पंचांग अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसी त्रयोदशी तिथि के संध्या-काल को प्रदोष व्रत के रूप में मनाया जाता है। इस नाते आज शिव जी का प्रिय प्रदोष व्रत रखा जा रहा है।
आज प्रदोष व्रत है क्या 14 फरवरी 2026
आज 14 फरवरी 2026 को शनिवार है तो आज शनि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। हिन्दू धर्म में जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन आता है तो उसे विशेष रूप से शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव तथा शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
आज 14 फरवरी 2026 को प्रदोष व्रत कब से है
आज 14 फरवरी 2026 को त्रयोदशी तिथि दोपहर लगभग 4:01 बजे से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026 शाम 5:04 बजे तक रहेगी। आज 14 फरवरी 2026 को शाम लगभग 6:10 बजे से 8:44 बजे तक प्रदोष काल माना गया है, इसी समय भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना सर्वाधिक शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा से रखने से जीवन की बाधाएँं कम होती हैं, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, मन की शांति और कर्म दोषों का शमन प्राप्त होता है।
आज कौन सा व्रत है 14 फरवरी 2026
आज का प्रमुख व्रत है प्रदोष व्रत (शनि प्रदोष) जो भगवान शिव को समर्पित होता है। यह व्रत त्रयोदशी तिथि के संध्या-काल में किया जाता है। श्रद्धालु सुबह से स्नान-ध्यान कर सकते हैं और शाम में प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, बेल पत्र, फूल आदि अर्पित कर पूजा करते हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार भक्त ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन तथा श्रद्धा से की गई पूजा से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
क्या आज 14 फरवरी 2026 को शिवरात्रि
इस वर्ष महाशिवरात्रि 2026 आज नहीं है। महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित महान रात्रि-व्रत 15 फरवरी 2026, रविवार की रात को मनाई जाएगी, क्योंकि उस दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और यह सबसे प्रमुख शिव-उत्सव माना जाता है। मान्यता है कि शिव पार्वती जी का विवाह भी इसी दिन हुआ था।
इसलिए 14 फरवरी का दिन केवल प्रदोष व्रत के रूप में और भगवान शिव की आराधना की पूर्व संध्या के रूप में महत्व रखता है, और अगले दिन 15 फरवरी की रात में महाशिवरात्रि का पर्व आएगा।
