आज क्या है 15 जून 2026 को, क्या आज अमावस्या है, आज कौन सी अमावस है, सोमवती अमावस्या आज है क्या, क्या आज ग्रहण लगेगा

Aaj kya hai 15 June 2026 : आज 15 जून 2026 दिन सोमवार है। आज अमावस्या तिथि है। अभी ज्येष्ठ माह का अधिकमास है। आइए जानते हैं कि आज कौन सी अमावस्या है और इसका क्या महत्व है।

Aaj kya hai 15 June 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार 15 जून 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या तिथि पड़ रही है। सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। अधिकमास में आने वाली अमावस्या का महत्व सामान्य अमावस्या से अधिक माना जाता है, क्योंकि अधिकमास को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना गया है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान-पुण्य, स्नान और भगवान विष्णु व भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

Aaj kya hai 15 June 2026   15 जून को कौन सी अमावस्या है

15 जून को कौन सी अमावस्या है

क्या आज 15 जून 2026 को अमावस्या है

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या (adhikmas amavasya) तिथि की शुरुआत 14 जून 2026, रविवार दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर हुई थी। वहीं, अमावस्या तिथि का समापन 15 जून 2026, सोमवार सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार अमावस्या का स्नान, दान और धार्मिक कार्य 15 जून को ही किए जाएंगे। सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा करती हैं। वहीं, पितरों के निमित्त किए गए कार्यों के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है।

End of Feed