Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 15 June 2026 : आज चंद्रमा और सूर्य वृष राशि में, बुध मिथुन राशि में, शुक्र और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में और मंगल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। आज सोमवती अमावस्या है। यह दिन भगवान शिव की उपासना, पितरों के स्मरण और दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है।
सोमवती अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। पितरों की कृपा के लिए दीपदान करें और जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। भगवान के नाम का जप और पुण्य कार्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। अपनी साधना को गुप्त रखना और श्रद्धा के साथ भगवान का ध्यान करना शुभ रहेगा। आज माता दुर्गा और भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास करें। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का 15 जून 2026 का राशिफल
आज चंद्रमा और सूर्य आपकी राशि से द्वितीय भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र चतुर्थ भाव में होकर आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर दे सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। मंगल और शुक्र की स्थिति रियल स्टेट और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का 15 जून 2026 का राशिफल
आज सूर्य और चंद्रमा आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। मंगल द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन शनि एकादश भाव में रहकर व्यवसाय में लाभ के अवसर बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष सफलता देने वाला रहेगा। नौकरी में बदलाव के विचार आ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें। तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का 15 जून 2026 का राशिफल
आज सूर्य आपकी राशि से द्वादश भाव में और चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगे। मंगल का मेष राशि में गोचर करियर के लिए शुभ परिणाम देगा। नौकरी में प्रगति के योग बन रहे हैं। गुरु द्वितीय भाव में होने से करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट की ओर आगे बढ़ सकते हैं। संतान के विवाह से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें।
आज का उपाय: सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का 15 जून 2026 का राशिफल
आज राशि स्वामी चंद्रमा सूर्य के साथ एकादश भाव में रहेंगे। गुरु का आपकी राशि में गोचर राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता देगा। मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सकता है। शनि और मंगल का भाग्य भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
आज का उपाय: मसूर और गुड़ का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का 15 जून 2026 का राशिफल
आज सूर्य का वृषभ राशि में और शनि का मीन राशि में गोचर परिवार के लिए शुभ रहेगा। गुरु द्वादश भाव और चंद्रमा दशम भाव में रहकर नौकरी में नए अवसर प्रदान कर सकते हैं। बुध वाणी के लिए शुभ रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। युवा प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि का 15 जून 2026 का राशिफल
आज चंद्रमा और सूर्य आपकी राशि से नवम भाव में रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में चंद्रमा और गुरु नए उत्तरदायित्व दिला सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बुध वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय: सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का 15 जून 2026 का राशिफल
आज राशि स्वामी शुक्र और गुरु कर्क राशि में दशम भाव में रहकर धन-संपदा के योग बनाएंगे। बुध और शनि नौकरी में प्रगति के अवसर देंगे। अष्टम चंद्रमा और सूर्य का प्रभाव नौकरी में आगे बढ़ने के लिए सहायक रहेगा। मेष और कर्क राशि के उच्च अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और हरा
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का 15 जून 2026 का राशिफल
आज शनि का पंचम भाव में गोचर विद्यार्थियों के लिए सफलता देने वाला रहेगा। शुक्र और गुरु नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। शुक्र व्यवसाय में सफलता और नौकरी में उन्नति के अवसर देंगे। धनु और मीन राशि के लोग आपके लिए सहयोगी साबित होंगे। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है।
आज का उपाय: मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 04 और 05
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
