आज क्या है 15 फरवरी 2026, आज कौन सा व्रत है, क्या आज महाशिवरात्रि है, क्या आज ग्रहण लगेगा
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Feb 15, 2026, 05:15 AM IST
Aaj kya hai 15 February 2026 (is Maha Shivratri Today), Kya Aaj Grahan hai: आज 15 फरवरी 2026 को रविवार है। पंचांग के अनुसार आज 15 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी जिस नाते आज महा शिवरात्रि का व्रत है। साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि क्या आज ग्रहण है तो इसका जवाब भी इस लेख में दे रहे हैं।
क्या आज 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि है, आज क्या है
Aaj kya hai 15 February 2026 (Is Maha Shivratri Today), Kya Aaj Grahan hai: फरवरी का यह दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। संध्या पूजन के समय को देखते हुए आज महाशिवरात्रि का पावन व्रत रखा जाएगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज 15 फरवरी 2026 को कौन सा व्रत है, क्या आज महाशिवरात्रि है और क्या आज कोई ग्रहण भी पड़ रहा है, तो यहां आपके सभी सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है।
आज 15 फरवरी 2026 को कौन सा व्रत है
आज 15 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि लग रही है। इसी तिथि में भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व मनाया जाता है। इसलिए आज का दिन व्रत और साधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। श्रद्धालु सुबह स्नान कर उपवास का संकल्प लेते हैं और दिनभर शिव नाम का स्मरण करते हैं।
क्या आज 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि है?
जी हां, आज ही Maha Shivaratri का पावन पर्व मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के कारण महाशिवरात्रि की पूजा आज सायंकाल से प्रारंभ होकर पूरी रात चलेगी। मान्यता है कि इसी रात भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह हुआ था। इसीलिए यह रात्रि जागरण, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। महा शिवरात्रि का व्रत आज सूर्योदय के साथ ही आरंभ हो जाएगा।
महाशिवरात्रि 2026 की पूजा का समय
शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि की पूजा चार प्रहर में की जाती है। इस वर्ष पूजा के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं —
- महाशिवरात्रि 2026 प्रथम प्रहर पूजा:15 फरवरी को शाम 06:11 बजे से रात 09:23 बजे तक। इस समय शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ा सकते हैं।
- महाशिवरात्रि 2026 द्वितीय प्रहर: 15 फरवरी की रात 09:23 बजे से 16 फरवरी को 12:35 (am) बजे तक।
- महाशिवरात्रि 2026 तृतीय प्रहर: 16 फरवरी को रात 12:35 बजे से 03:47 बजे तक।
- महाशिवरात्रि 2026 चतुर्थ प्रहर: 16 फरवरी को प्रातः 03:47 बजे से 06:59 बजे तक।
पूरी रात चारों प्रहर में अभिषेक और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि की पूजा के लिए निशिता काल सबसे उत्तम माना जाता है।
क्या आज 15 फरवरी 2026 को ग्रहण लगेगा
आज 15 फरवरी 2026 को कोई सूर्य या चंद्र ग्रहण नहीं है। इसलिए भक्त बिना किसी संशय के मंदिर जा सकते हैं और विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। ग्रहण का कोई प्रभाव आज की पूजा या व्रत पर नहीं पड़ेगा।
आज 15 फरवरी 2026 का धार्मिक महत्व
महाशिवरात्रि को आत्मशुद्धि और साधना की रात कहा गया है। शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्र पाठ, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और रात्रि जागरण विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में स्थिरता आती है।
