अध्यात्म

16 October 2025 Numerology Prediction: आज इस मूलांक वालों पर प्रसन्न होंगे कुबेर जी, खुद तैयार बैठे हैं किस्मत चमकाने को

16 October 2025 Numerology Prediction: 16 अक्टूबर गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप अपनी बर्थडेट से जान सकते हैं। आप अपनी बर्थडेट से दैनिक अंकज्योतिष राशिफल के माध्यम से दिन कैसा रहेगा, ये जान सकते हैं।

Image

16 October 2025 Numerology Prediction

16 October 2025 Numerology Prediction: आज 16 अक्टूबर 2025 है। 16 का संयुक्त अंक लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 16-10-2025का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक04, 06,08 तथा 05 हैं। 07 व 08 परम मित्र अंक हैं।अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1 जन्मांक 01--शुभ अंक-03,09

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। नामांकन 01 व 03 के व्यक्ति से लाभ है।

स्वास्थ्य-नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्योपासना करें।

2 जन्मांक 02- शुभ अंक-01,03

जॉब व व्यवसाय--- जॉब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-02,09

जॉब व व्यवसाय-इस अंक के स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में पद परिवर्तन करके नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।

स्वास्थ्य-स्किन या उदर विकार से कष्ट हो सकता है। गाय को पालक खिलाएं।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05,07

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-07,08

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। वाहन क्रय कर सकते हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-04,05

जॉब व व्यवसाय-आज जॉब व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा। शनि व बुध मित्र ग्रह हैं।स्टूडेंट्स कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें। गाय को गुड़ खिलाते रहें।

7 जन्मांक07-शुभ अंक-08,09

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में संघर्ष के बाद भी अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब मे पद परिवर्तन संभावित है। केतु व शुक्र धन आगमन के नवीन स्रोत बनाएंगे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।

8 जन्मांक08-शुभ अंक-05,06

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। अंक व भाग्य स्वामी शनि व मित्र ग्रह शुक्र बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक02-शुभ अंक-01,02

जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य- हेल्थ से कष्ट संभव है।सात अन्न का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article