Today Lucky Colour for All 12 Zodiac Signs : 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ग्रहों की खास स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां गुरु और शुक्र भी मौजूद हैं। वहीं सूर्य वृषभ राशि में और शनि मीन राशि में हैं। ऐसे में ग्रहों का असर सभी राशियों के शुभ रंग यानी लकी कलर पर भी देखने को मिलेगा। सही रंग का प्रयोग करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, मानसिक ऊर्जा बेहतर रहती है और कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों के लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा।
मेष राशि का शुभ रंग
आज मेष राशि वालों के लिए नारंगी और लाल रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और करियर से जुड़े मामलों में पॉजिटिव परिणाम दिला सकते हैं।
वृषभ राशि का शुभ रंग
वृषभ राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग लकी रहेगा। ये रंग मानसिक शांति देने के साथ रिश्तों में संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।
मिथुन राशि का शुभ रंग
आज मिथुन राशि वालों के लिए हरा और आसमानी रंग शुभ रहेगा। ये रंग पढ़ाई, करियर और कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में सफलता दिला सकते हैं।
कर्क राशि का शुभ रंग
कर्क राशि वालों के लिए सफेद और पीला रंग भाग्यशाली रहेगा। ये रंग मानसिक शांति और पारिवारिक सुख बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं।
सिंह राशि का शुभ रंग
आज सिंह राशि वालों के लिए हरा और पीला रंग शुभ माना गया है। नौकरी और बिजनेस में ये रंग लाभ देने वाले रहेंगे।
कन्या राशि का शुभ रंग
कन्या राशि वालों के लिए सफेद और आसमानी रंग शुभ रहेगा। ये रंग कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे।
तुला राशि का शुभ रंग
आज तुला राशि वालों के लिए सफेद और हरा रंग लकी रहेगा। धार्मिक कार्यों और यात्रा के दौरान इन रंगों का प्रयोग शुभ फल दे सकता है।
वृश्चिक राशि का शुभ रंग
वृश्चिक राशि वालों के लिए नारंगी और पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग ऊर्जा और आत्मबल बढ़ाने में मदद करेंगे।
धनु राशि का शुभ रंग
आज धनु राशि वालों के लिए पीला और लाल रंग भाग्यशाली रहेगा। करियर और आर्थिक मामलों में इन रंगों का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
मकर राशि का शुभ रंग
मकर राशि वालों के लिए पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। बिजनेस और नौकरी में सफलता पाने के लिए ये रंग लाभकारी साबित हो सकते हैं।
कुंभ राशि का शुभ रंग
आज कुंभ राशि वालों के लिए नीला और सफेद रंग लकी रहेगा। ये रंग मानसिक संतुलन बनाए रखने और रिश्तों में मधुरता लाने में मदद करेंगे।
मीन राशि का शुभ रंग
मीन राशि वालों के लिए पीला और सफेद रंग शुभ रहेगा। ये रंग आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बढ़ाएगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
