अध्यात्म

Aaj Ka Lucky Number 22 May 2026: आज का लकी नंबर क्या है, मेष से मीन तक यहां पढ़ें सभी 12 राशियों के शुभ अंक

Aaj Ka Lucky Number: 22 मई 2026, शुक्रवार को पुरुषोत्तम मास, भगवान विष्णु उपासना और विशेष ग्रह संयोग का प्रभाव रहेगा। जानें सभी 12 राशियों के लिए कौन से शुभ अंक रहेंगे भाग्यशाली और करियर, बिजनेस, धन व लव लाइफ में किसे मिलेगा सफलता का साथ।

Image

सभी 12 राशियों के लिए आज का लकी नंबर (PC - Pinterest.com)

Aaj Ka Lucky Number: 22 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिष और धर्म दोनों दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में तथा सूर्य वृष राशि में स्थित हैं। पुरुषोत्तम मास चल रहा है, जिसे भगवान विष्णु की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुभ अंक व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सफलता को प्रभावित करते हैं। महत्वपूर्ण कार्य, इंटरव्यू, निवेश, बिजनेस डील, यात्रा या नई शुरुआत में शुभ अंक का उपयोग लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं 22 मई 2026 को सभी 12 राशियों के लिए कौन से अंक भाग्यशाली (Today Lucky Number) रहने वाले हैं।

मेष राशि (Mesh Rashi Lucky Number Today)

आज मेष राशि वालों के लिए 01 और 03 शुभ अंक रहेंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में भावुकता से बचना बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi Lucky Number Today)

वृषभ राशि वालों का शुभ अंक 03 और 09 रहेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता के योग हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi Lucky Number Today)

मिथुन राशि वालों के लिए 03 और 09 भाग्यशाली अंक रहेंगे। व्यापार और करियर में प्रगति मिलेगी। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Kark Rashi Lucky Number Today)

कर्क राशि वालों का शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रियल एस्टेट निवेश में फायदा होने की संभावना है। लव लाइफ सुखद रहेगी।

सिंह राशि (Singh Rashi Lucky Number Today)

सिंह राशि वालों के लिए 05 और 07 शुभ अंक रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। छात्रों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Kanya Rashi Lucky Number Today)

कन्या राशि वालों का शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Tula Rashi Lucky Number Today)

तुला राशि वालों के लिए 05 और 08 शुभ अंक रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi Lucky Number Today)

वृश्चिक राशि वालों का शुभ अंक 03 और 09 रहेगा। नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। करियर में प्रगति मिलेगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi Lucky Number Today)

धनु राशि वालों के लिए 05 और 07 शुभ अंक रहेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। एक समय में एक ही काम करने पर सफलता मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Makar Rashi Lucky Number Today)

मकर राशि वालों का शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। सकारात्मक सोच और मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi Lucky Number Today)

कुंभ राशि वालों के लिए 03 और 09 शुभ अंक रहेंगे। आईटी, एआई और मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों और प्रोफेशनल्स को सफलता मिल सकती है। यात्रा सुखद रहेगी और नए प्रोजेक्ट पूरे होंगे।

मीन राशि (Meen Rashi Lucky Number Today)

मीन राशि वालों का शुभ अंक 03 और 09 रहेगा। नौकरी और बिजनेस में प्रगति मिलेगी। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में प्रमोशन के योग हैं। प्रेम जीवन में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article