Aaj Ka Rashifal 28 November 2023: राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक को करियर में तरक्की मिलेगी। मिथुन राशि के जातक को प्रिय रिश्तेदारों के आगमन से खुशी मिलेगी। कन्या राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातको को काम में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या होगा हाल।
मेष
आज जॉब में सफलता का दिवस है। संशय से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा । आपका करियर महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है । समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक --02 व 09।
शुभ रंग --पीला व लाल
वृष
आज का दिन करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
घर में किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक -03 व 09
कर्क
स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --02 व 09
सिंह
धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी,पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करते रहें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 09
कन्या
बिजनेस में लाभ होगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा।बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।
आज का उपाय --मङ्गल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व ऊनी वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 08
तुला
बिजनेस से खुश रहेंगे। जॉब में पोजिशन थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --- भगवान कृष्ण जी की उपासना करें तथा कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --05 व 07
वृश्चिक
जॉब में सफलता रहेगा। परिवर्तन का प्रयास रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। ऊनी वस्त्रों का दान भी करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -03 व 06
धनु
जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे।बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग --पीला व आया।
शुभ अंक -02 व 03
मकर
न्यू बिजनेस अनुबंध का समय अनुकूल रहेगा।आप एक उद्यमी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ करें।नीले रंग के कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ
व्यवसाय में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।
आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग --नीला व हरा।शुभ अंक --05 व 06
मीन
छात्रों का कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा । बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व कम्बल का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
शुभ अंक --01 व 02
