Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 May 2026 : आज पुरुषोत्तम माह का पवित्र मंगलवार है। यह ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल है। चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा बुध की राशि में रहने से बुद्धि, संवाद और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। गुरु और चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप अत्यंत शुभ रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें। भगवान विष्णु वैभव प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी उपासना अवश्य करें।
मंगल ग्रह के प्रभाव को शुभ बनाने के लिए बड़े भाई का सम्मान करें। आज सप्त अन्न, मसूर, मिष्ठान और शीतल जल का दान करना अत्यंत पुण्यदायी रहेगा। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। पुरुषोत्तम माह में सायंकाल गोधूली बेला में दीपदान करते रहें। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल क्या कह रहा है।
मेष राशि का 26 मई का राशिफल
आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। चन्द्रमा षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं। शुक्र व गुरु तृतीय गोचर में परिवार के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है। स्टूडेंट्स करियर के प्रति सजग रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं।
आज का उपाय—हनुमान जी की उपासना करें तथा सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग—पीला व नारंगी।
शुभ अंक—01 व 03।
भाग्य प्रतिशत—70%
वृषभ राशि का 26 मई का राशिफल
चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स के करियर के लिए प्रगतिकारक रहेंगे। शुक्र व गुरु द्वितीय गोचर में परिवार के लिए शुभ हैं। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में नई डील की संभावना है और इस संबंध में यात्रा आपके मन को उत्साहित करेगी। जॉब में पद परिवर्तन का प्रस्ताव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
आज का उपाय—श्री सूक्त का पाठ करें तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग—सफेद व हरा।
शुभ अंक—02 व 08।
भाग्य प्रतिशत—65%
मिथुन राशि का 26 मई का राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर माता के लिए शुभ रहेंगे। गुरु व शुक्र इसी राशि में रहकर बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। जॉब में नवीन अवसर और परिवर्तन का समय है। किसी को असत्य वचन न दें। यदि आप आईटी या फाइनेंस फील्ड में हैं और बदलाव चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। किसी नई बिजनेस प्लानिंग पर काम कर सकते हैं।
आज का उपाय—श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग—हरा व आसमानी।
शुभ अंक—01 व 09।
भाग्य प्रतिशत—75%
कर्क राशि का 26 मई का राशिफल
गुरु द्वादश तथा चन्द्रमा तृतीय गोचर में शुभ रहेंगे। शनि नवम यानी भाग्य भाव में अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास सफल हो सकता है। बिजनेस में कुछ नए कार्य बनेंगे। करियर में सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मानसिक संतुलन बनाए रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय—गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
शुभ अंक—04 व 07।
शुभ रंग—लाल व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत—60%
सिंह राशि का 26 मई का राशिफल
गुरु व शुक्र एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। चन्द्रमा द्वितीय गोचर में शुभ फल प्रदान करेंगे। बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कर्क व तुला राशि के मित्रों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बढ़ाने के लिए कहीं डिनर पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। बिजनेस में सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर तनाव त्यागें। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट कर सकते हैं।
आज का उपाय—सूर्योपासना करें।
शुभ रंग—लाल व पीला।
शुभ अंक—02 व 03।
भाग्य प्रतिशत—75%
कन्या राशि का 26 मई का राशिफल
चन्द्रमा इसी राशि में तथा गुरु व शुक्र दशम गोचर में हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। जॉब पोजीशन पहले से बेहतर होगी। ऑफिस वर्क को और व्यवस्थित करना होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। कई दिनों से पेंडिंग बिजनेस कार्य पूरे होंगे। शुक्र गोचर आपको सफलता दिलाएगा। बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त हो सकता है।
आज का उपाय—मिष्ठान व शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग—हरा व बैगनी।
शुभ अंक—05 व 07।
भाग्य प्रतिशत—65%
तुला राशि का 26 मई का राशिफल
शुक्र व गुरु नवम भाव में रहेंगे। चन्द्रमा द्वादश भाव में रहकर व्यय बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। मैनेजमेंट, आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। अन्न दान सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। अपने कर्म को मजबूत रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। चन्द्रमा व गुरु की अनुकूलता मानसिक तनाव से दूर रखेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिकारक हो सकती है।
आज का उपाय—श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग—लाल व हरा।
शुभ अंक—01 व 09।
भाग्य प्रतिशत—70%
वृश्चिक राशि का 26 मई का राशिफल
मंगल व गुरु रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। धन का आगमन होगा। चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर बिजनेस में लाभ देंगे। सूर्य वृषभ तथा शनि पंचम भाव में रहकर बिजनेस में उन्नति देंगे। जॉब को लेकर चली आ रही चिंताएं शुक्र गोचर से समाप्त होंगी। हेल्थ बहुत बेहतर रहेगा।
आज का उपाय—श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
शुभ रंग—लाल व नारंगी।
शुभ अंक—04 व 05।
भाग्य प्रतिशत—75%
धनु राशि का 26 मई का राशिफल
सप्तम गुरु व शुक्र बिजनेस में नया वर्क दे सकते हैं। कन्या राशि का चन्द्रमा शुभ फल देगा। जॉब में रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व शुक्र धन आगमन को लेकर आशान्वित करेंगे। करियर को लेकर जितना परिश्रम कर रहे हैं, उसका परिणाम थोड़ा देर से मिलेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए समय निकालें। प्रेम में सत्य और विश्वास बनाए रखें।
आज का उपाय—हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग—पीला व लाल।
शुभ अंक—01 व 02।
भाग्य प्रतिशत—60%
मकर राशि का 26 मई का राशिफल
शनि तृतीय तथा सूर्य वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स मेहनत करें। गुरु व शुक्र षष्ठम भाव में हैं। लव लाइफ में आप भावुक रहेंगे। सकारात्मक सोच से जीवन को सही दिशा मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं। अधिक भावुकता से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज का उपाय—करियर में सफलता हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें।
शुभ रंग—आसमानी व हरा।
शुभ अंक—02 व 03।
भाग्य प्रतिशत—70%
कुम्भ राशि का 26 मई का राशिफल
द्वितीय शनि तथा चतुर्थ सूर्य तनाव और अनिर्णय की स्थिति दे सकते हैं। चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं, इसलिए जॉब परिवर्तन के मामलों में सही समय पर निर्णय लें। बिजनेस में निगेटिव सोच परेशानी दे सकती है। बहुत दिनों से रुका धन मिलने तथा मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद मिलेगा।
आज का उपाय—श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें तथा अनार का दान करें।
शुभ रंग—नीला व बैगनी।
शुभ अंक—02 व 03।
भाग्य प्रतिशत—65%
मीन राशि का 26 मई का राशिफल
शनि इसी राशि में तथा चन्द्रमा सप्तम गोचर में रहकर बिजनेस के लिए शुभ हैं। जॉब में किसी नए निर्णय को लेकर खुश रहेंगे। गुरु चतुर्थ गोचर में हैं। सूर्य तृतीय भाव में परिवार में सुख व समृद्धि देंगे। जॉब व बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। टाइम मैनेजमेंट से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है।
आज का उपाय—भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें तथा उन्हें दूर्वा व मोदक अर्पित करें।
शुभ रंग—लाल व नारंगी।
शुभ अंक—02 व 09।
भाग्य प्रतिशत—60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
