Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: 25 मार्च दिन बुधवार की दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। वहीं, मृगशिरा नक्षत्र शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। योग सौभाग्य रहेगा। दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक वणिज करण रहेगा। इसके बाद विष्टि लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। इसके साथ ही सिंह राशि में केतु रहेंगे। मीन में सूर्य, शुक्र और शनि व कुंभ में मंगल, बुध और राहु विराजमान रहेंगे। आज व्रत रखने और फलाहार करने से अखंड पुण्य प्राप्त होता है। माता दुर्गा के मंदिर या किसी शक्तिपीठ के दर्शन करें और दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा और गुरु मिथुन राशि में मिलकर गजकेसरी योग बना रहे हैं, जो बहुत शुभ माना जाता है। भक्ति और जप से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा और गुरु का प्रभाव आपके लिए जॉब और बिजनेस में अच्छा रहेगा। थोड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। नई बिजनेस डील से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत करने की जरूरत है।
उपाय: माता भगवती की उपासना करें और दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा दूसरे भाव में रहकर धन लाभ के संकेत दे रहा है। जॉब में सफलता मिलेगी और रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। ऑफिस में विवाद से बचें और अपने इमोशन कंट्रोल में रखें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा और गुरु आपकी ही राशि में हैं, जिससे जॉब और बिजनेस में शानदार सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन इमोशन में बहने से बचें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज जॉब में प्रगति होगी लेकिन मन थोड़ा असंतुष्ट रह सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में यात्रा के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा।
उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 85%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज जॉब और बिजनेस में धीरे-धीरे सफलता मिलनी शुरू होगी। परिवार की समस्याएं दूर होंगी। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें और सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व लाल
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज आपके लिए आर्थिक प्रगति का दिन है। काम में सफलता मिलेगी और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज जॉब और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 85%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज बिजनेस में अच्छी प्रगति होगी और नई डील सफल हो सकती है। मन आध्यात्मिक रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाएं और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज बिजनेस में धन लाभ के योग हैं लेकिन क्रोध से बचना होगा। सरकारी काम में थोड़ी परेशानी आ सकती है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज जॉब में सुधार होगा और काम सही दिशा में आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय की कमी महसूस हो सकती है।
उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप उसे पूरा कर लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में समय देंगे।
उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाएं और दान-पुण्य करें।
शुभ रंग: आसमानी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज परिवार में शांति बनी रहेगी और बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन स्किन से जुड़ी समस्या से बचें।
उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
