अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन मंगलवार

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: 24 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। इसके साथ ही आप राशिफल से यह भी जान सकते हैं कि दिन को अच्छा बनाने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

Image

24 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: 24 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। नक्षत्र रोहिणी शाम 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा लग जाएगा। योग प्रीति सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा, इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। करण तैतिल शाम 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर योग लग जाएगा।

इस दौरान चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन में गुरु रहेंगे। सिंह में मायावी केतु अपना डेरा जमाए रहेगा। बुध और मंगल राहु के साथ कुंभ में रहेंगे। मीन में शनि, शुक्र और सूर्य मौजूद रहेंगे। नवरात्र चल रहा है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। आज मंगलवार है, दुर्गासप्तशती का पाठ अत्यंत फलदायी रहेगा। माता भगवती की उपासना से निर्भयता प्राप्त होती है और निर्भय व्यक्ति ही जीवन में सफलता पाता है। आज मां कात्यायनी का पूजन किया जाएगा। इस समय सरल उपाय जैसे सूर्य, तुलसी और पीपल को जल देना, सायंकाल दीपदान करना और माता दुर्गा की परिक्रमा करना सभी के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज द्वितीय चन्द्रमा और तृतीय गुरु आपके व्यवसाय में अच्छा लाभ दे सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी और जॉब में पद परिवर्तन के संकेत हैं। व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी और आप अच्छा समय बिताएंगे।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता देने वाला है, खासकर पॉलिटिक्स और बिजनेस में। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें और पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: नारंगी व पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

सूर्य और शनि आपके लिए शुभ हैं, लेकिन चन्द्रमा स्वास्थ्य पर थोड़ा असर डाल सकता है। बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। यात्रा से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। लव लाइफ में हल्का तनाव हो सकता है।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल-उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा का गोचर आपके लिए लाभदायक है। बिजनेस में व्यस्तता बढ़ेगी और लव लाइफ में खुशी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज जॉब और व्यवसाय दोनों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए पद या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: सात अन्न का दान करें और दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

रुके हुए काम पूरे होंगे और जॉब में प्रगति होगी। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज जॉब और व्यवसाय में मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें और पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: सफेद व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज का दिन पॉलिटिक्स और मैनेजमेंट फील्ड के लोगों के लिए अच्छा है। बिजनेस में प्रगति होगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है।

उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब में थोड़ा तनाव रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

उपाय: दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। जॉब और पॉलिटिक्स में सफलता मिल सकती है। परिवार से जुड़ा कोई निर्णय आपको उलझन में डाल सकता है।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें और भैरव उपासना करें।

शुभ रंग: आसमानी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

आज परिवार और जॉब दोनों में लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए काम की शुरुआत हो सकती है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और मसूर-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी व नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज व्यवसाय में उन्नति होगी और नई योजनाएं सफल होंगी। जॉब में बड़ा काम मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के संकेत हैं।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article