अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 18 June 2023: धनु - कुंभ समेत इन राशियों के लिए पिता का आशीर्वाद लेना होगा शुभ, देखें अपना राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 18, 2023, 06:10 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 June 2023: पितृ दिवस के दिन कुंभ और धनु राशि के जातकों के लिए पिता का आशीर्वाद लेना बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। ज्योतिष अनुसार कुछ लोगों को धन लाभ तो कुछ व्यवसाय में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां देखें अपना आज का अंकफल और पितृ दिवस पर क्या करना रहेगा सही और क्या नहीं।

Image

Aaj ka rashifal these zodiac signs will get success health today, know your dainik rashifal here

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 June 2023: आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र का तृतीय चरण है तथा चन्द्रमा मिथुन व गुरु मेष राशि में रहेंगे। शनि कुम्भ व सूर्य मिथुन तथा मङ्गल - शुक्र कर्क में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

आज का राशिफल, Horoscope Today in Hindi

1 मेष- आज चन्द्रमा का तृतीय व मंगल -शुक्र का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें।

2 वृष- सूर्य इस राशि से द्वितीय शुभ हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु के द्वादश व चन्द्र-सूर्य के द्वितीय गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

3 मिथुन- गुरु एकादश व चन्द्रमा-सूर्य का इस राशि में गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में प्रगति होगी। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

4 कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का द्वादश व गुरु का दशम गोचर जाँब में प्रोमोशन व विकास दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।

5 सिंह-पॉलिटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल व गुड़ का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

6 कन्या-गुरु धार्मिक सुख में प्रसन्नता देगा। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गुड़ व उड़द का दान करें।

7 तुला- बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 07 बार पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8 वृश्चिक- आज गुरु का मेष व चन्द्र का मिथुन गोचर जाँब में तनाव तो वहीं मंगल व शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

9 धनु- आज गुरु का मेष व चन्द्रमा-सूर्य का मिथुन गोचर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10 मकर-राशि स्वामी शनि का द्वितीय गोचर राजनीति में लाभ दे सकते हैं। तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11 कुंभ-राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। यात्रा सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। पिता का आर्शीवाद लें।

12 मीन- आज जाँब में किसी कार्य को लेकर कुम्भ का शनि व मिथुन का चन्द्र-सूर्य गोचर लाभ दे सकता है। वाणी के प्रति सचेत रहें। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article