Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 18 February 2026: 18 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो शाम 4 बजकर 57 तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया लग जाएगी। वहीं, शतभिषा नक्षत्र शाम 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पूर्वभाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। योग शिव शाम 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। करण बव शाम 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बालव करण शुरू हो जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो कुंभ राशि में राहु, चंद्रमा, सूर्य और बुध व शुक्र रहेंगे। मंगल मकर राशि में रहेंगे। शनि मीन राशि में और मिथुन में गुरु रहेंगे। सिंह में केतु रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा एकादश भाव में हैं जो आय और लाभ के संकेत दे रहे हैं। मंगल की स्थिति रियल एस्टेट या जमीन से जुड़े कार्यों में लाभ दे सकती है। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए समय पर कार्य पूरा करना जरूरी है। नौकरी में किसी भी काम को टालने से बचें, वरना आगे चलकर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी असंतुलन की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें।
उपाय: श्री विष्णु भगवान की उपासना करें और दान-पुण्य करें।
शुभ रंग: नारंगी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज दशम भाव में चन्द्रमा करियर के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। बिजनेस में नई उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में तनाव से बचना होगा और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। शुक्र का प्रभाव प्रेम संबंधों को सुखद बना सकता है। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा व लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा भाग्य भाव में स्थित हैं, जिससे रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। गुरु का प्रभाव निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा। धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक कार्यों में मन लग सकता है। बिजनेस में रुके कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और युवा अपने समय का संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं, जिससे कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है। मेहनत का परिणाम तुरंत नहीं मिलेगा, लेकिन भविष्य में इसका लाभ अवश्य मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में धैर्य रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कहीं बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं जिससे साझेदारी वाले कार्यों में लाभ होगा। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा होने से संतोष मिलेगा। मंगल अनुकूल है जिससे ऊर्जा बनी रहेगी। स्टूडेंट्स को समय का सही उपयोग करना चाहिए। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा।
उपाय: ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा छठे भाव में हैं जो प्रतियोगिता में सफलता दे सकते हैं। मंगल से भूमि या संपत्ति से लाभ संभव है। बैंकिंग या वित्त से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का समय है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: मसूर दाल और ऊनी वस्त्र का दान करें, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा पंचम भाव में हैं, जिससे स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस में प्रगति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लापरवाही से बचें। यात्रा लाभदायक हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में संतुलन रहेगा।
उपाय: भगवान कृष्ण की उपासना करें और पीले वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं जिससे पारिवारिक सुख मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और अन्न व लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
बिजनेस में प्रगति से संतोष मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफलता के संकेत हैं। बैंकिंग या वित्त क्षेत्र में कार्य करने वालों को लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और पीले वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
शनि तृतीय भाव में हैं जिससे साहस और परिश्रम में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। जमीन खरीदने का विचार बन सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें और नीले कंबल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
सूर्य, चन्द्रमा, बुध, शुक्र और राहु आपकी ही राशि में हैं। यह समय बड़े निर्णय सोच-समझकर लेने का है। नौकरी में बदलाव का निर्णय अभी टालें। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का आज का राशिफल
द्वादश भाव में चन्द्रमा हैं जिससे खर्च बढ़ सकता है, लेकिन नौकरी में सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सुधार होगा। कार्य पद्धति में बदलाव लाभ देगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
