अध्यात्म

आज का राशिफल, 17 March 2026: मेष से लेकर मीन राशि के लोगों का दिन ऐसा रहेगा, आज करें ये उपाय, पढ़ें पूरा राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 17 March 2026 (मंगलवार): सिंह, कन्या से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 17 मार्च के राशिफल से जानें कि सभी 12 राशियों का दिन आज कैसा रहने वाला है। साथ ही यहां आज के उपाय, शुभ रंग और अंक के बारे में भी बताया गया है।

Image

मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 17 March 2026 (मंगलवार): सिंह, कन्या से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज सूर्योदय के समय राहु, मंगल, चन्द्रमा व बुध ये सब एक साथ कुंभ में हैं। सूर्य, शुक्र तथा शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। त्रयोदशी तिथि है। धनिष्ठा नक्षत्र के चतुर्थ चरण है। चैत्र माह शक्ति उपासना का है। जीवन को सभी खुशियों से आच्छादित करने का माह है।

आज मंगलवार त्रयोदशी है। शिव उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ भी करें। बिहंग, श्वान व काग को भोजन देना फलीभूत होगा। यह माह तंत्र उपासना का भी है। तांत्रिक अनुष्ठान चलते रहते हैं।

आज का दिन भगवान शिव के परम शिष्य भैरव के नाम करिए। वह पितृ दोष, ऋण दोष, दैहिक, दैविक व भौतिक संताप को समाप्त कर जीवन को हर्षोल्लास व खुशियों से भर देंगे। अपने इष्ट का नाम जप अनवरत चलता रहे। वह क्रम मत टूटे। फिर देखिए जीवन कितना सानन्द से भर जाता है। सायंकाल सपरिवार सुंदरकांड का पाठ करें।

17 मार्च 2026 का राशिफ़ल-

1 मेष

मंगल आत्मबल में वृद्धि देगा। शुक्र व मंगल रियल स्टेट व शेयर बिजनेस में लाभ देगा। एकादश चंद्रमा अनुकूल है। ऑफिस कार्य में ज्यादा समय देना होगा। यात्रा महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत, वरना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पोर्टेंट है। सूर्य, शुक्र व शनि बारहवें गोचर में हैं। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

आज का उपाय — हनुमान जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग — नारंगी व सफेद।

भाग्य प्रतिशत — 80%

2 वृष

आज का दिन दशम चन्द्रमा व एकादश सूर्य व शनि शुभ हैं। बिजनेस में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। जॉब में तनाव से बचें। क्रोध मत करें, अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय — श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग — हरा व लाल।

भाग्य प्रतिशत — 70%

3 मिथुन

चन्द्रमा भाग्य भाव में है। सूर्य व शुक्र दशम गोचर में हैं। गुरु इसी राशि में हैं। यह संयोग सुंदर है। रुके धन का आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।

आज का उपाय — श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग — नारंगी व नीला।

भाग्य प्रतिशत — 75%

4 कर्क

व्यावसायिक व्यस्तता आपको परेशान कर सकती है। चन्द्रमा अष्टम है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सूर्य व शुक्र शनि के साथ नवम गोचर में हैं। परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, लेकिन आज की मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय — विष्णु उपासना करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग — पीला व नारंगी।

भाग्य प्रतिशत — 80%

5 सिंह

राशि स्वामी सूर्य, शुक्र व शनि अष्टम हैं। जॉब में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा सप्तम है। मंगल व गुरु अनुकूल है। परिवार में किसी विशेष कार्य हेतु बड़े भाई की सहायता मिलेगी। धार्मिक कार्य करेंगे। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय — ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग — पीला व लाल।

भाग्य प्रतिशत — 60%

6 कन्या

मंगल व शुक्र वित्त व रियल स्टेट से लाभ देंगे। षष्ठम चन्द्रमा व मीन के शुक्र व सूर्य अनुकूल हैं। बुध व शुक्र बैंकिंग जॉब में लाभ देंगे। कुछ नए कार्य करने का समय है। कुंभ व मकर राशि के व्यक्ति की हेल्प सफलता देगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। शुक्र गोचर का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय — मंगल से संबंधित द्रव्यों मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग — नीला व आसमानी।

भाग्य प्रतिशत — 70%

7 तुला

बिजनेस सफल रहेगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क को लेकर खुश रहेंगे क्योंकि चन्द्रमा पंचम व गुरु नवम गोचर में है। स्वास्थ्य को ठीक रखें। लापरवाही से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। आर्थिक पक्ष बेहतर रहना सम्भावित है।

आज का उपाय — भगवान शिव जी की उपासना करें तथा सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग — नारंगी व पीला।

भाग्य प्रतिशत — 70%

8 वृश्चिक

चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। सूर्य व शुक्र पंचम हैं। जॉब व व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएँ जो मन में थीं उनका समाधान हो जाएगा। शुक्र गोचर का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। आर्थिक सुख बेहतर है।

आज का उपाय — हनुमान जी की उपासना करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग — लाल व पीला।

भाग्य प्रतिशत — 70%

9 धनु

बिजनेस व जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है। बैंकिंग जॉब में प्रगति है।

आज का उपाय — श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग — लाल व नारंगी।

भाग्य प्रतिशत — 60%

10 मकर

राशि स्वामी शनि व सूर्य तृतीय गोचर में है। चन्द्रमा द्वितीय अनुकूल रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय — सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग — सफेद व हरा।

भाग्य प्रतिशत — 75%

11 कुम्भ

चन्द्रमा इसी राशि में है। सूर्य व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। जॉब में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। धार्मिक यात्रा करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बिजनेस में नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेम जीवन में मंगलमय यात्रा की सम्भावना है।

आज का उपाय — श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करते रहें।

शुभ रंग — आसमानी व सफेद।

भाग्य प्रतिशत — 70%

12 मीन

चन्द्रमा व्यय भाव में है। शनि व सूर्य इसी राशि में हैं। जॉब में सफल रहेंगे। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफल रहेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे, जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य भी बहुत बेहतर नहीं है।

आज का उपाय — हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग — लाल व सफेद।

भाग्य प्रतिशत — 75%

जानिए क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article