Aaj Ka Rashifal : दोगुना लाभ कमाने को तैयार रहें ये 5 राशियां, बरसेगी हनुमान जी की कृपा
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 17, 2026, 07:43 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 17 February 2026: आज 17 फरवरी दिन मंगलवार है। आज के दिन फाल्गुनी अमावस्या का दिन है। इसके साथ ही आज साल का पहला सूर्यग्रहण भी लग रहा है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।
17 फरवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 17 February 2026: आज फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि है। सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ कुंभ राशि में स्थित हैं। आज सूर्य ग्रहण भी है, किन्तु भारत में दृश्य नहीं होने के कारण सूतक व अन्य प्रभाव मान्य नहीं होंगे। आज पितृ दोष शमन का विशेष दिन है। त्रिपिंडी श्राद्ध करवाने की श्रेष्ठ तिथि है। अमावस्या की रात्रि तांत्रिक उपासना के लिए विशेष मानी जाती है। आज भौम अमावस्या है, अतः पंचमुखी हनुमान जी की उपासना अवश्य करें।
17 फरवरी के दिन फाल्गुन माघ की अमावस्या तिथि शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस दिन साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। जो भारतीय समय के अनुसार दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। वहीं, रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। योग परिघ पूरे दिन रहेगा। करण नाग शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके बाद किंस्तुघ्न करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर कुंभ राशि में पहुंच जाएंगे। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मौजूद रहेंगे। मीन में शनि और मिथुन में गुरु व मकर में मंगल रहेंगे। मायावी केतु सिंह में विराजमान रहेंगे।
मेष राशि का आज का राशिफल
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे। बिजनेस में रुके हुए कार्य बनने लगेंगे, प्रयास अवश्य करें। जॉब को लेकर लाभ की स्थिति में रहेंगे। बहुत अधिक यात्रा से बचें। लव लाइफ पर ध्यान दें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का कोई स्थान नहीं होता। ऑफिस में कुछ नए मेंबर्स जुड़ सकते हैं।
उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रमोशन हेतु सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग – लाल व गुलाबी
भाग्य प्रतिशत – 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
जॉब में सफलता मिलेगी। सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे। नए पद मिलने की संभावना है। परिवार में विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में थोड़ी कटुता दे सकता है। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रह सकते हैं।
उपाय – राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत – 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब के लिए प्रोग्रेस का समय है। किसी भी डिपार्टमेंटल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भागदौड़ बनी रहेगी।
उपाय – सुंदरकाण्ड का पाठ करें। गेहूं व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला
भाग्य प्रतिशत – 75%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं। व्यवसाय में अभी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को लेकर प्रयासरत रहेंगे। निरंतर स्टडी करें, भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव संभव है। कफ जनित रोगों से सावधान रहें।
उपाय – शनि संबंधित द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व पीला
भाग्य प्रतिशत – 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में रहेंगे। जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव रहेगा, पर मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स कभी-कभी करियर को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। नेत्र संबंधी समस्या से सावधान रहें।
उपाय – सुंदरकाण्ड का पाठ करें तथा तिल व मसूर का दान करें। हनुमान जी की कृपा मिलेगी।
शुभ रंग – लाल व नीला
भाग्य प्रतिशत – 80%
कन्या राशि का आज का राशिफल
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। बिजनेस में रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना होगा। जॉब में आपकी कार्यशैली ही सफलता दिलाएगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बजरंगबली मेहरबान रहेंगे।
उपाय – उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग – हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत – 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस में संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व आकर्षक रहेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। क्रोध से बचें। हनुमान जी की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे।
उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग – सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत – 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
स्टूडेंट्स सफलता प्राप्त करेंगे। करियर में प्रगति से मन आनंदित रहेगा। सुबह 09:09 बजे के बाद जॉब को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय – सूर्योपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग – लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत – 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा व सूर्य तृतीय भाव में शुभ फल देंगे। एक समय में एक ही कार्य करें। मित्रों से सहायता मिल सकती है। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं।
उपाय – घर में तुलसी को जल अर्पित करें और पत्ते भगवान विष्णु जी को समर्पित करें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग – पीला व लाल
भाग्य प्रतिशत – 60%
मकर राशि का आज का राशिफल
जॉब में प्रमोशन संभावित है। सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच, मेहनत व आत्मबल से अपने करियर को सही दिशा देंगे। स्टडी के प्रेशर से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हनुमान जी का साथ मिलेगा।
उपाय – शिव उपासना करें। शिवलिंग पर दही व शक्कर अर्पित करें। शक्कर का दान करें।
शुभ रंग – नीला व सफेद
भाग्य प्रतिशत – 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि में रहेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में बड़े प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य से सफलता मिलेगी। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस बनाएं। हेल्थ बेहतर रहेगी। बजरंगबली की कृपा प्राप्त होगी।
उपाय – घर के मंदिर में अखंड दीपक जलाकर श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग – नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत – 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
जॉब में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में मित्रों का योगदान रहेगा। धार्मिक यात्रा संभावित है। लव लाइफ में आनंद रहेगा। सुबह 09:09 बजे के बाद आर्थिक प्रगति के मार्ग बनेंगे।
उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग – पीला व लाल
भाग्य प्रतिशत – 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
