अध्यात्म

आज का राशिफल, 16 March 2026: आज सोम प्रदोष है, मेष से लेकर मीन राशि के जातक दें आज करें ये उपाय, पढ़ें पूरा राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 16 March 2026 (सोमवार): सिंह, कन्या से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज के राशिफल से जानें कि सभी 12 राशियों का दिन आज कैसा रहने वाला है। साथ ही यहां आज के उपाय, शुभ रंग और अंक के बारे में भी बताया गया है।

Image

सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 16 March 2026 (सोमवार): सिंह, कन्या से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज प्रदोष है। चैत्र माह का सोम प्रदोष शिवलिंग पर रुद्राभिषेक की उत्तम तिथि होती है। किसी स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, संभव हो तो वहां रुद्राभिषेक कराएं। घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करने का कलयुग में बहुत महत्व है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। आज सोमवार है। भगवान भोलेनाथ को इत्र अर्पित करें। पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक करना सबसे श्रेष्ठ होता है। तीर्थ नदियों के जल किसी स्वयंभू या द्वादश ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत रहें। सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व से 45 मिनट बाद तक प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाएं व ॐ नमः शिवाय महामंत्र का जप करें। किसी मंदिर परिसर में पीपल, बेल व आम का वृक्ष लगाएं।

16 मार्च 2026 का राशिफ़ल-

1 मेष - चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में वर्क लोड के टेंशन से बचें। शिक्षा से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दें क्योंकि आपका परफॉर्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज का उपाय - शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - लाल व सफेद। भाग्य प्रतिशत - 60%

2 वृष - चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब व बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में बहुत जल्द प्रमोशन मिलने की संभावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। संतान प्रगति करेगी। उसकी प्रगति के प्रति सिंसियर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -- शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत - 60%

3 मिथुन - चन्द्रमा अष्टम व गुरु इसी भाव में रहकर कोई न्यू बिजनेस डील करवाएंगे। शनि महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य पूर्ण करवाएंगे। व्यवसाय परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज का उपाय -- पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें। सात अन्न का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग - सफेद व नीला। भाग्य प्रतिशत - 70%

4 कर्क - चन्द्रमा सप्तम व्यवसाय के लिए शुभ रहेगा। जॉब में सफलता है। करियर में प्रोग्रेस है। कभी-कभी प्रमोशन का विलंब होना परेशान करता है। छात्र जॉब में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। गुड़ का दान अवश्य करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%

5 सिंह - चन्द्रमा इसी राशि से षष्ठम व गुरु तथा शनि गोचर शुभ फल देंगे। शनि मीन में है। आप जॉब में अपने कार्य से खुश व संतुष्ट रह सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। विवाद किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाती है। आज का उपाय -- तिल का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%

6 कन्या - चन्द्रमा मकर यानी पंचम गोचर में रहकर छात्रों को सफलता देगा। व्यवसाय को बहुत ही गंभीरता व मेहनत से करें। शनि सप्तम गोचर में रहेंगे। जॉब को अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। करियर में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करें। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। आज का उपाय - आज से शिवपुराण का पाठ आरंभ करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%

7 तुला - चतुर्थ चन्द्रमा घर-परिवार के लिए अनुकूल हैं। गुरु व शनि अनुकूल रहेंगे। जॉब में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब परिवर्तन का निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवश्यकता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना होगा। आज का उपाय -- भगवान शिव की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान अनंत पुण्यदायी है। शुभ रंग - लाल व सफेद। भाग्य प्रतिशत - 60%

8 वृश्चिक - चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। शुक्र व बुध मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस देंगे। व्यवसाय के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -- घर में ही पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करें। चावल का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 70%

9 धनु - सप्तम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा मंगलमय रिजल्ट देंगे। चन्द्रमा शुभ रहेंगे। शनि मीन में हैं। जॉब चेंज के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। करियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इम्पॉर्टेंट है। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आनंद देगी। आज का उपाय -- फलों का दान करें। शिव उपासना करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 85%

10 मकर - आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल व गुरु गोचर शुभ हैं। करियर के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में शुक्र शुभ करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय - शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग - सफेद व नीला। भाग्य प्रतिशत - 70%

11 कुम्भ - शनि इसी राशि से द्वितीय में व चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकती है। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- भगवान शंकर जी की उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत - 70%

12 मीन - गुरु चतुर्थ जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। चन्द्रमा एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में नवीन पद मिलने के संयोग बनेंगे। करियर को लेकर खुश रहेंगे। छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे। जॉब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन सफल रहेगा। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगी। लीवर के मरीज हेल्थ पर ध्यान दें। आज का उपाय - सात अन्न का दान करें। शिव उपासना करते रहें। आज का शुभ रंग - लाल व सफेद। भाग्य प्रतिशत - 70%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article