Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 15 March 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज मीन संक्रांति है। आज सूर्य कुंभ से मीन राशि में आएंगे व तीस दिन इसी राशि में रहेंगे। चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। आज मीन संक्रांति का पावन दिवस है। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के संक्रांति दिवस पर संगम स्नान व गंगा स्नान का महात्म्य बहुत ज्यादा है। आज सात अन्न का दान करें। भगवान विष्णु जी को सुंदर मिष्ठान का भोग लगाएं फिर ग्रहण करें। मंदिर में भंडारा करवाने का अनन्त पुण्य है। आज सूर्य उपासना के क्रम में श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य आत्मा हैं। पिता हैं। वह आकाश में दैदीप्यमान शिवलिंग हैं। भगवान भास्कर निराकार व साकार हैं। अपनी रश्मियों से साधकों के तन व मन के तप को शिव तक पहुँचाते हैं। सत्य का साथ दें।सत्य ही शिव है व शिव ही सुंदर हैं। मन, वचन व कर्म से भक्तिमार्ग की शक्ति व आत्मोन्नति के लिए गायत्री मंत्र हमारी मातृवत रक्षा करती हैं। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि- मैं मंत्रों में गायत्री हूं। मीन संक्रांति के बाद खरमास प्रारम्भ हो जाएगा। एक माह तक कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा।
15 मार्च 2026 का राशिफ़ल-
मेष- जाँब से सम्बन्धित कुछ विशेष पोस्ट मिल सकता है। जाँब परिवर्तन के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय सम्बन्धित समस्या दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना व उनको लाल चोला अर्पित करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 75%
वृष- परिवार में सब मङ्गल होगा। आपसी मन मुटाव का त्याग करें। ऑफिस में अपने उत्तरदायित्व पर ध्यान केंद्रित करें। अनायास व्यय पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आज का उपाय - गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।अनार व लाल फलों का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 80%
मिथुन- आज का दिन जाँब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप सुदूर यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - गजेंद्रमोक्ष का पाठ करना बेहतर रहेगा। गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नीला। भाग्य प्रतिशत- 75%
कर्क- चन्द्रमा सप्तम व सूर्य नवम हैं।बिजनेस में सफलता मिलेगी। जाँब में एक नवीन प्रोजेक्ट पर लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है।अभी आप अपने ही व्यावसायिक कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। आज का उपाय- भगवान सूर्य की उपासना करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। भाग्य प्रतिशत- 75%
सिंह- राशि स्वामी सूर्य अष्टम व चन्द्रमा खष्ठम में गोचर कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान से गृह कार्यों में शुभता मिलेगी।व्यवसाय में सफलता के लिए कार्य व सम्बन्धों को मजबूत करें।लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। सफलता व असफलता के बीच स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी । भाग्य प्रतिशत- 65%
कन्या- सूर्य सप्तम व चन्द्रमा पँचम हैं। छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। किसी नवीन कार्य के विचार को टालें मत। धार्मिक यात्रा करेंगे। जाँब में गुरु व चन्द्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय - शिवलिंग पर मधु, दुग्ध व गंगाजल अर्पित करें।सप्त अन्न का दान उचित है। शुभ रंग --आसमानी व हरा। भाग्य प्रतिशत-60%
तुला- सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।उच्चाधिकारियों के सहयोग से लाभान्वित होंगे। कोई धार्मिक यात्रा होनी चाहिए।लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।जाँब में बहुत ज्यादा चेंज हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस में मित्रों का सहयोग रहेगा। आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का मधु व कुशोदक से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। उड़द व तिल का दान करें। आज का शुभ रंग - आसमानी व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%
वृश्चिक- मंगल शुभ है।जाँब में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। सूर्य पँचम व चन्द्रमा तृतीय हैं। जाँब में परिवर्तन आपका वेट कर रहा है। किसी संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।छात्रों को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय - सूर्य उपासना करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग - हरा व पीला। भाग्य प्रतिशत- 85%
धनु- सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।जाँब को और बेहतर करेंगे। स्वास्थ्य में बीपी व लीवर के प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।मित्रों से लाभ है।आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व फलों का दान करें। आज का शुभ रंग -नारंगी व बैगनी।भाग्य प्रतिशत-70%
मकर- आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। सूर्य तृतीय गोचर कर रहे हैं।जाँब परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे, आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी।धार्मिक कार्य बढ़ा दें।आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।आज का उपाय --भगवान गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।।शुभ रंग- आसमानी व नीला । भाग्य प्रतिशत- 60%
कुम्भ- सूर्य अब अगली राशि में रहेंगे। सूर्य द्वितीय गोचर में हैं। मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में अपनी पोजिशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद सम्भव है।जाँब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है। आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत-80%
मीन- आज सूर्य इसी राशि में हैं।चंद्रमा भाग्य भाव में है। परिवार में संतान की उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। टीचिंग,आईटी व मीडिया जाँब से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। जाँब परिवर्तन के विचार में भी रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके अनुज व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में सुंदर सुखद यात्रा संभावित है। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आज का उपाय - सूर्योपासना से सभी समस्याओं का समाधान होगा, सात अन्न का दान करें। शुभ रंग- नारंगी व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 80%
जानिए क्या मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
