Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, होगा बंपर लाभ, पढ़ें महाशिवरात्रि का राशिफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 15, 2026, 04:44 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 15 February 2026: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। यह दिन परमब्रह्म भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव निराकार भी हैं और साकार भी। आज श्रद्धा भाव से शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। गंगाजल या पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी रहेगा। आज से शिवपुराण का पाठ आरंभ करना उत्तम रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन क्या लेकर आया है।
15 फरवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 15 February 2026: 15 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस कारण आज महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। नक्षत्र उत्तराषाढ़ा शाम 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। योग व्यतीपात रहेगा। करण वणिज शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।
चंद्रमा और मंगल आज मकर राशि में रहेंगे। वहीं, कुंभ में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु विराजमान रहेंगे। शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन व केतु सिंह में रहेंगे।
भगवान शिव को श्रीराम कथा अत्यंत प्रिय है, इसलिए शिव मंदिर में अखंड श्रीरामचरितमानस का पाठ कराना भी शुभ रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र और 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र का जप दिनभर करते रहें। ग्रहों के उपाय से भी अधिक श्रेष्ठ है कि आज का दिन पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित करें।आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल आपके दशम भाव में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। गुरु का सहयोग जॉब में अनुकूल परिणाम देगा। भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। कर्क राशि के मित्रों के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। प्रेम जीवन में प्रसन्नता रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें और असत्य से बचें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल भाग्य भाव में हैं, जिससे किस्मत का साथ मिलेगा। जॉब में परिवर्तन की संभावना बन सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। संपत्ति को लेकर किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद, हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
बुध और शनि अनुकूल हैं। सूर्य और शुक्र कुंभ में स्थित हैं। जॉब परिवर्तन लाभकारी रहेगा। नए बिजनेस अवसर मिल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, पर वाद-विवाद से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग: बैंगनी, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा सप्तम भाव में हैं और गुरु व्यय भाव में। करियर में सफलता के संकेत हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति में नया मोड़ आ सकता है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। दोपहर के बाद यात्रा का योग है।
उपाय: शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य और शुक्र आपके संबंध भाव को प्रभावित कर रहे हैं। चंद्रमा और मंगल छठे भाव में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। प्रमोशन के लिए प्रयास जारी रखें। मित्रों की सहायता से नया व्यवसाय सफल होगा। स्वास्थ्य के लिए खान-पान नियंत्रित रखें।
उपाय: घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पंचम भाव में हैं। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। गुरु दशम भाव से सफलता देंगे। जॉब में लंबित कार्य पूरे होंगे। छात्र मेहनत का फल पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान शंकर को गंगाजल अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
सूर्य और शुक्र पंचम भाव में हैं। चंद्रमा और मंगल चतुर्थ भाव में हैं। जॉब में प्रगति होगी। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल और चंद्रमा तृतीय भाव में हैं। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन का आगमन होगा। जॉब की अनिश्चितताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग: हरा, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल द्वितीय भाव में हैं। आर्थिक उन्नति होगी। जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 80%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल आपकी ही राशि में हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय में सुधार होगा। बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
सूर्य और शुक्र आपकी राशि में हैं। चंद्रमा-मंगल द्वादश भाव में हैं। जॉब में सोच-समझकर निर्णय लें। रुका हुआ धन मिल सकता है। स्टूडेंट्स समय प्रबंधन पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: शिव उपासना करें।
शुभ रंग: नीला, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल एकादश भाव में हैं। करियर में नई दिशा मिलेगी। जॉब में सफलता और सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्य अधिक रहेंगे, पर परिणाम अनुकूल मिलेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। मकान खरीदने का योग बन सकता है।
उपाय: घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग: हरा, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
