अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज शनिदेव रहेंगे इन 6 राशि वालों पर मेहरबान, बनाएंगे आपके सारे काम

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 14 February 2026: शनिवार और प्रदोष व्रत के पावन दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। शनिवार का दिन है और आज प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा, जो भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

14 फरवरी का राशिफल

14 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 14 February 2026 : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि तिथि है, जो शाम 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। त्रयोदशी तिथि शाम को लगने के कारण फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत आज के दिन ही मनाया जाएगा। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।

योग सिद्धि सुबह 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके बाद व्यतीपात योग लग जाएगा। करण तैतिल शाम 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर योग लग जाएगा। आज का दिन शनिवार है।आज पूरे दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। मकर में मंगल विराजमान रहेंगे। कुंभ में बुध, शुक्र और सूर्य व राहु की मौजूदगी रहेगी। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु मौजूद रहेंगे। मीन में शनि उपस्थित रहेंगे।

चंद्रमा जब गुरु की राशि धनु में रहते हैं तो मन में आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। सूर्य और शुक्र का कुंभ राशि में एक साथ होना सामाजिक सम्मान और कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को बल देगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। प्रातः पीपल वृक्ष को जल अर्पित करें और सायंकाल गोधूलि बेला में पीपल के नीचे दीपक जलाएं। सात परिक्रमा करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके नवम भाव में हैं और गुरु तृतीय भाव में स्थित हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। यदि जॉब में मनचाहा प्रमोशन नहीं मिला है तो चिंता न करें, आगे परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। सूर्य का एकादश भाव में गोचर आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहने से बचें और अपने कॅरियर पर भी ध्यान दें। मैनेजमेंट और आईटी फील्ड के छात्र मेहनत करेंगे तो निश्चित सफलता मिलेगी। शनिदेव लाभ प्रदान करेंगे।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा अष्टम भाव में और सूर्य दशम भाव में हैं। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। ऑफिस में भागदौड़ अधिक रहेगी, इसलिए क्रोध से बचें। किसी करीबी रिश्तेदार से विवाद की संभावना है, वाणी पर संयम रखें। छात्र ध्यान और योग से लाभ पाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

गुरु आपकी राशि में और चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। धार्मिक कार्यों के लिए दिन शुभ है। नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। जॉब में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक भावुक होने से बचें।

उपाय: माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा छठे भाव में हैं और सूर्य-शुक्र कुंभ राशि में शुभ फल दे रहे हैं। जॉब में अभी प्रमोशन भले न मिले, लेकिन भविष्य में अच्छे संकेत हैं। छात्र समय प्रबंधन पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुका धन मिल सकता है। आज शनिदेव की कृपा आपके ऊपर रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल

सूर्य सप्तम भाव में और चंद्रमा पंचम भाव में हैं। पिता का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन को स्थिर करने के लिए विवाह की चर्चा घर में करें। दान-पुण्य से मानसिक शांति मिलेगी। शनिदेव फायदा दिलाएंगे।

उपाय: श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा चतुर्थ भाव में और सूर्य-शुक्र छठे भाव में हैं। जॉब में प्रमोशन से खुशी मिल सकती है। परिवार में अपने दायित्वों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा।

उपाय: सिद्धि कुंजिका स्तोत्र का नौ बार पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा तृतीय भाव में और सूर्य पंचम भाव में हैं। नए बिजनेस प्रोजेक्ट से लाभ मिलेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर तनाव छोड़ दें। प्रेम जीवन में यात्रा का योग है। खान-पान में संयम रखें। स्टूडेंट्स को लापरवाही से बचना चाहिए।

उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

गुरु मिथुन में और सूर्य चतुर्थ भाव में हैं, चंद्रमा द्वितीय भाव में स्थित हैं। धार्मिक आयोजन का योग है। लंबे समय से रुका धन मिल सकता है। जॉब से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शनिदेव की कृपा से धनलाभ हो सकता है।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं और सूर्य तृतीय भाव में हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका धन वापस मिल सकता है। नकारात्मक सोच से दूर रहें। व्यापार ठीक चलेगा। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। शनिदेव की दया आपको खुशखबरी प्रदान कर सकती है।

उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा द्वादश भाव में हैं और शनि तृतीय भाव में स्थित हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जॉब पहले से बेहतर चलेगा। सकारात्मक सोच लाभ देगी। प्रेम जीवन विवाह की ओर बढ़ सकता है। लीवर से जुड़े रोगी सावधानी रखें और अधिक यात्रा से बचें।

उपाय: माता दुर्गा को लौंग अर्पित करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

सूर्य और शुक्र आपकी ही राशि में हैं तथा चंद्रमा एकादश भाव में हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कुछ कागजी कार्य परेशान कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए गुरु शुभ फल देंगे। प्रेम जीवन में समय देंगे और संबंध मजबूत होंगे।

उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें, चावल और शक्कर का दान करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि का आज का राशिफल

गुरु चतुर्थ भाव में, सूर्य द्वादश भाव में और चंद्रमा दशम भाव में हैं। परिवार के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विवाह से संबंधित वार्ता सकारात्मक दिशा में बढ़ेगी। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article