Aaj Ka Rashifal: छप्परफाड़ लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां, आज 13 फरवरी का दिन रहेगा बेहद शानदार
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 13, 2026, 07:34 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 13 February 2026: आज शुक्रवार और विजया एकादशी का पावन संयोग है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन और दिन को अच्छा बनाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
13 फरवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 13 February 2026: 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इसको विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके बाद द्वादशी लग जाएगी। शाम 4 बजकर 12 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। योग वज्र पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही बालव करण दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति में सूर्य कुंभ राशि में राहु, शुक्र और बुध के साथ रहेंगे। वहीं, चंद्रमा धनु में रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। मीन में शनि व मकर में मंगल रहेंगे।
आज कुंभ संक्रांति है। प्रातः 04 बजकर 07 मिनट 52 सेकंड पर सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है। आज विजया एकादशी भी है।आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए विजया एकादशी का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके नवम भाव में हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। मंगल और चंद्रमा का प्रभाव व्यवसाय में लाभ देगा। गुरु तृतीय और शनि बारहवें भाव में हैं, इसलिए मन थोड़ा विचलित रह सकता है। ध्यान और योग करें। छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय: शक्कर का दान करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। शुक्र और बुध आईटी व बैंकिंग क्षेत्र में सफलता देंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धन आगमन संभव है। शनि के कारण जॉब में हल्का विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
नवम सूर्य और सप्तम चंद्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन का निर्णय सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। घर में धार्मिक आयोजन संभव है।
उपाय: तिल और केले का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क राशि का आज का राशिफल
सूर्य अष्टम और चंद्रमा छठे भाव में हैं। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। युवा वर्ग लव लाइफ में सफल रहेगा। शाम को घूमने का अवसर मिलेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और कंबल दान करें।
शुभ रंग: सफेद, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य सप्तम भाव में और पंचम चंद्रमा का गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि का आज का राशिफल
छठे भाव का सूर्य शुभ परिणाम देगा। चतुर्थ चंद्रमा और गुरु का प्रभाव आर्थिक उन्नति देगा। बिजनेस में प्रगति होगी। बैंकिंग क्षेत्र में सफलता संभव है। गुरु और पिता का आशीर्वाद लाभ देगा।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि का आज का राशिफल
सूर्य पंचम भाव में हैं, जिससे जॉब में प्रगति होगी। आर्थिक वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सुंदर यात्रा का योग है।
उपाय: कंबल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
छात्रों को कॅरियर में सफलता मिलेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। लव लाइफ में विश्वास बनाए रखें। वाहन खरीद के संकेत हैं।
उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
तृतीय सूर्य और आपकी ही राशि में चंद्रमा शुभ फल देंगे। जॉब में प्रमोशन का समाचार मिल सकता है। राजनीति में सफलता संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में क्रोध से बचें।
उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
द्वितीय सूर्य और द्वादश चंद्रमा आर्थिक लाभ देंगे। मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में लाभ संभव है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
सूर्य आपकी राशि में आ चुके हैं, जिससे जॉब और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। चंद्रमा एकादश भाव में हैं, मित्रों का सहयोग सफलता देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: तिल और फल का दान करें तथा घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मीन राशि का आज का राशिफल
सूर्य द्वादश और चंद्रमा दशम भाव में हैं। सपरिवार धार्मिक यात्रा का योग है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
