आज का राशिफल, 12-January-2026: कर्क राशि की रोमांटिक लाइफ में आएगा नया मोड़, तुला राशि को रहना है सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 12, 2026, 05:45 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 12-January 2026 (सोमवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज आपका दिन कैसा रहने वाला है और आपको कौन- कौन से उपाय आज करने चाहिए, इसकी पूरी जानकारी यहां मिलेगी। यहां आज का आपका भाग्य प्रतिशत और शुभ रंग भी बताया गया है।
आज का राशिफल 12 जनवरी 2026 (pc: canva)
आज का राशिफल 12-January 2026 (सोमवार): आज माघ माह कृष्ण पक्ष की नवमी के दिन चन्द्रमा तुला राशि में हैं। सोमवार है। नवमी तिथि व सोमवार के सुखद व अद्भुत संयोग पर शिव उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। तिल व चावल का दान कष्ट का शमन करेगा। शिव उपासना के क्रम में सोमवार का व्रत व शिवपुराण का पाठ करें। इस माह में किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान-पुण्य करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय ठंढ़ के इस प्रभाव में कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान कर अपने जीवन को धन्य करें।
दैनिक राशिफ़ल 12 जनवरी 2026 -
मेष
चन्द्रमा सप्तम व गुरु तृतीय गोचर में हैं। बैंकिंग व मीडिया जाँब में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे।आज गृह निर्माण में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना है।व्यवसाय के मार्ग में बाधाएं हटेंगी। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स के लिए कॅरियर महत्वपूर्ण है। जाँब में उन्नति है। आज का उपाय - जाँब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व लाल । भाग्य प्रतिशत- 70%
वृष
आज का दिन स्टूडेंट्स को कॅरियर में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। आफिस में विवादों से बचें। समर्पण पूर्वक कार्य करें।आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है। भाग्य प्रतिशत- 60%
मिथुन
आज का दिन बिज़नेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कॅरियर के प्रति समर्पित रहें। बहुत दिनों से रुका बिजनेस प्रोजेक्ट मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें। शुभ रंग - हरा व बैगनी। भाग्य प्रतिशत- 70%
कर्क
आज आप बिजनेस कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु व्यय भाव में हैं। अभी कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग - सफेद व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 75%
सिंह
आप परिवार में संतान के किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जाँब चेंज का प्रयास करें। इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%
कन्या
आईटी व बैंकिंग जाँब के जातकों की स्थिति बेहतर रहेगी।प्रोमोशन के चांसेज हैं। जाँब चेंज के भी अवसर हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जाँब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए। आज का उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत-70%
तुला
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं।शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र व बुध आईटी, वित्तीय व प्रबंधकीय जाँब में प्रगति का कारक ग्रह है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।आफिस में विवाद से परहेज करना होगा। लापरवाही जाँब के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय - सूर्योपासना करें। पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। शुभ रंग- नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 80%
वृश्चिक
बिजनेस में प्रसन्ता का वातावरण रहेगा। चन्द्रमा व्यय भाव में हैं।जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य सुख मध्यम है। आज का उपाय - चावल का दान करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग- लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत-55%
धनु
चन्द्रमा एकादश हैं। आध्यात्मिक यात्रा व गुरु कृपा करवाते हैं। धार्मिक यात्रा समय को बेहतर करेंगे। जाँब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। असत्य बोलने से बचें। आज का उपाय - मन्दिर में ही शिव जी को जल व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग - लाल व हरा। भाग्य प्रतिशत- 60%
मकर
जाँब में किसी नवीन वर्क को लेकर तनाव रहेगा। चन्द्रमा दशम गोचर में हैं।बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को गोल्डन रिंग भेंट करें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है। शुभ रंग - सफेद व हरा। भाग्य प्रतिशत- 65%
कुम्भ
छात्रों को आशातीत सफलता मिलने की सम्भावना है। चन्द्रमा नवम भाव में हैं।किसी भी बड़े बिजनेस कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जाँब को लेकर परेशान रह सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें । फलों का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 80%
मीन
करियर में प्रगति है। अब सकारात्मक दिशा में अध्ययन करेंगे।जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे, अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ घण्टे बाहर निकलें। लव लाइफ में माधुर्यता रहेगी। स्वास्थ्य सुख शानदार है। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 75%