अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : भारी कष्ट दे सकता है इन 5 राशियों को विषयोग, आज विवाद से रहें कोसों दूर

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 10 June 2026 : 10 जून का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसकी जानकारी आप राशिफल के माध्यम से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

10 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 10 June 2026 : 10 जून 2026,बुधवार को चंद्रमा और शनि एक साथ मीन राशि में विराजमान हैं, जिससे विषयोग का प्रभाव बना हुआ है। गुरु कर्क राशि में और सूर्य वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। पुरुषोत्तम माह का यह पावन समय भगवान विष्णु, भगवान शिव और भैरव उपासना के लिए शुभ माना गया है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ, अन्न और फलों का दान विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।

मेष राशि

आज चंद्रमा और शनि आपकी राशि से 12वें भाव में हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, खासकर टीचिंग, बैंकिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को व्यस्तता रहेगी। समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। नौकरी बदलने या भविष्य की व्यावसायिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 02, 09

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और मूंग-गुड़ का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

चंद्रमा और शनि एकादश भाव में रहकर लाभ के अवसर देंगे। हालांकि राहु के प्रभाव से ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों से मतभेद की संभावना है। बड़े भाई या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा। शाम के समय धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 02, 09

उपाय: मसूर की दाल का दान करें और गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

आज चंद्रमा और शनि दशम भाव में हैं, जिससे करियर और नौकरी के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में बहस से बचें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 01, 03

उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

चंद्रमा और शनि नवम भाव में हैं। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। व्यवसाय में सफलता के लिए मेहनत और सही रणनीति जरूरी रहेगी। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है और रिश्तों में मजबूती आएगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और नीले वस्त्रों का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि

आज चंद्रमा और शनि अष्टम भाव में हैं, इसलिए नौकरी और करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग: नारंगी, हरा

शुभ अंक: 04, 08

उपाय: योग और ध्यान करें, साथ ही सप्त अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

चंद्रमा और शनि सप्तम भाव में हैं। कार्यस्थल पर अपने व्यवहार और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत होगी। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

शुभ अंक: 02, 09

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तुलसी दल अर्पित करें।

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि

चंद्रमा और शनि षष्ठम भाव में हैं। नया बिजनेस प्रोजेक्ट लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। खानपान में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 04, 06

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। जमीन या मकान में निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी चिंताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। मानसिक रूप से आप पहले से अधिक मजबूत महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 05, 08

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

भाग्य प्रतिशत: 85%

धनु राशि

आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयास तेज कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। प्रेम जीवन में उत्साह और आनंद बना रहेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 08, 09

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

चंद्रमा और शनि तृतीय भाव में हैं। व्यवसाय में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। प्रेम जीवन में यात्रा का योग बन सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: गुड़ और लाल फलों का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

चंद्रमा और शनि द्वितीय भाव में हैं। व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और ऊनी वस्त्रों का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

आज चंद्रमा और शनि आपकी ही राशि में हैं, जिससे मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में नई दिशा मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article