अध्यात्म

Daily Horoscope: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 10 July 2026: 10 जुलाई का दिन शुक्रवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 10 जुलाई 2026

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 10 July 2026: आज भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने की सर्वश्रेष्ठ तिथि एकादशी है। चन्द्रमा मेष और गुरु कर्क राशि में गोचर करके शुभ योग बना रहे हैं। भगवान विष्णु का असीम आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आज का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। वैष्णव परम्परा में एकादशी व्रत बहुत ही श्रेष्ठ व्रत माना जाता है। नियमित रूप से यह व्रत करने से जन्म-जन्मान्तर के पाप नष्ट होते हैं। जन्म-जन्मान्तर के पापों का नाश करने, मोक्ष प्राप्त करने तथा हर प्रकार की उन्नति के लिए नियमित व्रत रखकर उद्यापन करें और फिर इसी क्रम में अनवरत व्रत करते रहें।

इससे जीवन में सफलता बहुत ही शानदार होती है। मंदिर जाएँ। वहाँ दीपक जलाकर महामंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करें। श्रीरामकथा भगवान शंकर को बहुत प्रिय है। जो लोग शिवलिंग के सामने नियमित श्रीरामचरितमानस का पाठ करते हैं, उन भाग्यशाली व्यक्तियों को महादेव सदैव अपने आशीर्वाद से सिंचित रखते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं। सभी राशि के जातक यह कार्य करें, फिर किसी ग्रहजनित उपाय की आपको कभी कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आज घर में चावल न बनें तो बेहतर है। भगवान के नाम का मानसिक जप अनवरत चलता रहे।

1. मेष- गुरु चतुर्थ भाव में होकर घर-परिवार के लिए शुभ हैं। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। द्वादश भाव के शनि व्यवसाय में लाभ देंगे। तृतीय भाव के सूर्य करियर में सफलता दिला रहे हैं। यात्रा का संयोग बन सकता है। दान-पुण्य करें। नौकरी में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

शुभ रंग – पीला और नारंगी।

आज का उपाय – तिल का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएँ।

शुभ अंक – 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत – 65%

2. वृष- द्वादश भाव के चन्द्रमा और तृतीय भाव के गुरु व्यवसाय में लाभ देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शुक्र और चन्द्रमा युवाओं को प्रेम में सफलता देंगे। शनि एकादश भाव में हैं। सूर्य इसी राशि से द्वितीय भाव में रहकर नौकरी और व्यवसाय को शुभ बनाएँगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं, लेकिन मिथुन राशि में सूर्य के गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।

शुभ रंग – नीला और हरा।

आज का उपाय – श्रीसूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक – 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत – 75%

3. मिथुन- इस राशि में गोचर करते सूर्य सफलता देंगे। एकादश भाव के चन्द्रमा तथा द्वितीय भाव के गुरु आईटी और बैंकिंग करियर में प्रगति देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

शुभ रंग – बैंगनी और आसमानी।

शुभ अंक – 05 और 07।

आज का उपाय – श्रीविष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 75%

4. कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु भी इसी भाव में हैं। आज का दिन राजनीति में सफलता का है। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोग करियर को लेकर उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव रह सकता है। व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग – लाल और नारंगी।

आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। इसके लिए शनि के द्रव्य तिल का दान करें। दान-पुण्य शुभ फल देगा।

शुभ अंक – 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत – 70%

5. सिंह- सूर्य का एकादश भाव में गोचर व्यवसायियों के लिए बहुत मंगलमय है। चन्द्रमा और गुरु का गोचर आज आपको व्यवसाय और नौकरी में सफलता देगा। शमी का पौधा लगाएँ। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग – लाल और पीला।

आज का उपाय – श्रीसूक्त का पाठ करें तथा फलों का दान करें।

शुभ अंक – 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत – 65%

6. कन्या- दशम भाव के सूर्य और अष्टम भाव के चन्द्रमा सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मेष के चन्द्रमा और कर्क के गुरु आईटी एवं बैंकिंग की नौकरी में सफलता दिला सकते हैं। गुरु और पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है। बुध और शुक्र बैंकिंग क्षेत्र में सफलता तथा पदोन्नति दिला सकते हैं।

आज का उपाय – परमब्रह्म शिव जी की पूजा करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग – पीला और लाल।

शुभ अंक – 03 और 08।

7. तुला- सूर्य इस राशि से भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। राजनीति में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप आशावादी रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग – लाल और बैंगनी।

आज का उपाय – उड़द और तिल का दान करें।

शुभ अंक – 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत – 65%

8. वृश्चिक- चन्द्रमा षष्ठ भाव में, गुरु भाग्य भाव में तथा सूर्य अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति के लिए शुक्र और गुरु शुभ हैं। यात्रा का योग बन सकता है। लव लाइफ में विश्वास बनाए रखें। वाहन खरीदने के संकेत हैं। शुक्र वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाएँगे। छात्र लाभान्वित होंगे।

आज का उपाय – गुरु और चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

शुभ अंक – 03 और 09।

9. धनु- आज अष्टम भाव के गुरु और पंचम भाव के चन्द्रमा नौकरी एवं व्यवसाय के लिए बहुत शुभ हैं। सूर्य इस राशि से सप्तम भाव में हैं। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार मिलेगा। करियर में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी।

आज का उपाय – मूंग और चावल का दान करें।

शुभ रंग – हरा और बैंगनी।

शुभ अंक – 05 और 07।

भाग्य प्रतिशत – 65%

10. मकर- राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में शुभ फल देंगे। गुरु और चन्द्रमा सफलता दिला रहे हैं। बुध और शनि राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। मेष के चन्द्रमा तथा तृतीय भाव के शनि परिवार के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

आज का उपाय – मूंग और उड़द का दान करें।

शुभ रंग – हरा और बैंगनी।

शुभ अंक – 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत – 65%

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 13 या 14- जुलाई 2026 में कब है अमावस्या

11. कुंभ- इस राशि से द्वितीय भाव के शनि परिवार में सुख देंगे। तृतीय भाव के चन्द्रमा व्यवसायियों को सफलता दिलाएँगे। शुक्र नौकरी और व्यवसाय में सफलता देंगे। आज व्यवसाय में सफलता के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें। तुला राशि के मित्र शुभ सिद्ध होंगे। नौकरी परिवर्तन से जुड़ा कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

शुभ रंग – हरा और आसमानी।

आज का उपाय – चावल का दान करें।

शुभ अंक – 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत – 75%

12. मीन- सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। पंचम भाव के गुरु छात्रों को लाभ देंगे। द्वितीय भाव के चन्द्रमा मंगलमय रहेंगे। शुक्र और गुरु धन का आगमन करा सकते हैं। इस राशि के शनि धार्मिक कार्यों में व्यस्त रखेंगे। उड़द का दान करें। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में धनु और कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग – लाल और सफेद।

शुभ अंक – 01 और 09।

आज का उपाय – तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article